{"_id":"5babd4f2867a557fe67e2935","slug":"121537987826-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन में यात्री को सांप से डसा, हालत गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रेन में यात्री को सांप से डसा, हालत गंभीर
Updated Thu, 27 Sep 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, लक्सर
जम्मूतवी सियालदाह एक्सप्रेस के टॉयलेट में एक यात्री को सांप ने डस लिया, जिससे युवक की हालत बिगड़ गई। इसकी जानकारी होने पर बोगी मे अफरातफरी मच गई। ट्रेन के लक्सर पहुंचने पर जीआरपी ने युवक को ट्रेन से उतारकर लक्सर के एक अस्पताल में इलाज के लिए भेजा।
बुधवार को जम्मूतवी सियालदाह एक्सप्रेस रुड़की से लक्सर के लिए चली। इसी बीच ट्रेन की एक बोगी में सांप निकल आया। यात्रियों की नजर सांप पर पड़ी तो ट्रेन की बोगी में हड़कंप मच गया। गुरुदासपुर से कोलकाता जा रहे मुख्तियार पुत्र कर्मचंद को टायलेट जाते समय सांप ने डस लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। यात्रियोें ने मुरादाबाद कंट्रोल रूम को सूचना दी। जीआरपी ने मुख्तियार को अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद सांप निकलवाया गया और ट्रेन रवाना की गई। जीआरपी एसओ मनोज कुमार ने बताया कि यात्री की सांप के डसने के बाद हालत बिगड़ गई थी। अब उसकी हालत में सुधार है। उन्होंने बताया कि उसके परिजनों को सूचना दी गई है।