फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   पुलिस ने बढ़ाई आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा

पुलिस ने बढ़ाई आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा

Mon, 15 Apr 2019 10:46 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2019 10:46 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने बढ़ाई आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा
ब्यूरो/अमर उजाला, मंगलौर
विज्ञापन

किशोरी के आत्महत्या के मामले में पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा भी बढ़ा दी है। इसके साथ ही पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं, लेकिन अभी आरोपी का कोई सुराग नहीं लग पाया है।

रविवार को नगर निवासी 17 वर्षीय किशोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। किशोरी ने आत्महत्या से पहले एक युवक पर शादी का झांसा देकर एक साल तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो के तहत केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की थी। इसी बीच रविवार सुबह किशोरी ने आत्महत्या कर ली। सोमवार को पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा 306 भी बढ़ा दी है। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप चौहान ने बताया कि युवक ने शादी का झांसा देकर किशोरी का यौन रोषण किया था। इसी से आहत होकर किशोरी ने आत्महत्या की है। लिहाजा मामले में आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा बढ़ाई गई है। उन्होंने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed