फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   नशीली दवाओं की तस्करी में पंजाब पुलिस की छापेमारी

नशीली दवाओं की तस्करी में पंजाब पुलिस की छापेमारी

Sat, 16 Feb 2019 12:06 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 16 Feb 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
नशीली दवाओं की तस्करी में पंजाब पुलिस की छापेमारी
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन

नशीली दवाओं की तस्करी को लेकर पंजाब पुलिस ने रुड़की में दो स्थानों पर छापामारी की, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले भनक लगने पर दोनों दुकानदार अपनी-अपनी दुकान बंद कर फरार हो गए। पंजाब पुलिस नशीली दवा की तस्करी करने वाले युवक को साथ लेकर पहुंची थी। दोनों दुकानदारों के फरार होने पर पंजाब पुलिस वापस लौट गई।

शुक्रवार शाम पंजाब के नवांशहर से पुलिस की एक टीम गंगनहर कोतवाली पहुंची। यहां पंजाब पुलिस ने स्थानीय पुलिस से संपर्क किया और बताया कि गणेशपुर में दवाओं का कारोबार करने वाले नशीली दवाएं भी बेचते हैं। इसके बाद पंजाब पुलिस ने स्थानीय पुलिस को साथ लेकर गणेशपुर स्थित दोनों दुकानों पर छापामारी की, लेकिन इस दौरान पुलिस को दोनों दुकान बंद मिलीं। आशंका जताई जा रही है कि दोनों को पंजाब पुलिस के आने की पूर्व में ही सूचना मिल गई थी। लिहाजा दोनों अपनी-अपनी दुकान बंद कर फरार हो गए हैं। इसके बाद पुलिस वापस गंगनहर कोतवाली आ गई। गंगनहर कोतवाली प्रभारी राजेश शाह ने बताया कि पंजाब पुलिस ने नशीली दवाओं की तस्करी के शक में गणेशपुर स्थित दो दुकानों पर छापा मारा। पंजाब पुलिस के साथ नशीली दवाओं की तस्करी के आरोप में एक युवक भी साथ था। पंजाब पुलिस ने जानकारी दी थी कि नशीली दवाओं की तस्करी करने के मामले में केस भी दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed