{"_id":"5acd02ab4f1c1bc93d8b4661","slug":"111523385003-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार का शीशा तोड़ा, एक लाख उड़ाए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार का शीशा तोड़ा, एक लाख उड़ाए
Updated Wed, 11 Apr 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
लक्सर। अज्ञात बदमाशों ने रुड़की तिराहे पर खड़ी कार का शीशा तोड़कर डैशबोर्ड में रखी एक लाख की नगदी पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जानकारी हासिल की। पुलिस बैंक के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने में लगी हुई है।
हुसैनपुर गांव निवासी जोधसिंह हरिद्वार रोड स्थित इंडियन बैंक की शाखा में पैसा निकालने के लिए आए थे। खाते से एक लाख रुपए की रकम विड्राल की और कार के डैश बोर्ड में रखकर घर वापस लौटने लगे। रुड़की तिराहे पर कार खड़ी कर परचून की दुकान से सामान खरीदने लग गए। वापस लौटे तो कार का शीशा टूटा हुआ था। डैशबोर्ड में रखी रकम गायब थी। इस दौरान जोध सिंह ने कैश चोरी की घटना की जानकारी व्यापारियों को दी। व्यापारियों की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची।
लक्सर कस्बा चौकी प्रभारी मनोज सिरोला ने बताया कि बैंक के आसपास की सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।