फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   अंग्रेजी शराब की दुकान में सेंध लगाकर एक लाख की चोरी

अंग्रेजी शराब की दुकान में सेंध लगाकर एक लाख की चोरी

Sat, 13 Apr 2019 11:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 13 Apr 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
अंग्रेजी शराब की दुकान में सेंध लगाकर एक लाख की चोरी
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन

चोरों ने हाईवे किनारे स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान को निशाना बनाया। करीब एक लाख की चोरी की। दुकान के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे में चोरों की हरकत कैद हो गई। पुलिस फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान कर रही है। दुकान के मालिक ने तहरीर दी है।

हरिद्वार निवासी शैलेंद्र मोदी की रुड़की स्थित मलकपुर चुंगी पर अंग्रेजी शराब की दुकान है। शराब की दुुकान पर चार से पांच सेल्समैन काम करते हैं। शुक्रवार की रात दुकान बंद करने के बाद सेल्समैन अपने घर चले गए। सुबह करीब 10 बजे सेल्समैन ने दुकान का शटर खोला तो उसके होश उड़ गए। दुकान के पीछे की तरफ दीवार टूटी थी, जबकि शराब की अधिकतर पेटियां गायब दी। गल्ले का भी लॉक टूटा था। सेल्समैन ने घटना की सूचना शराब की दुकान के मालिक को दी। सूचना मिलते ही दुकान मालिक के भाई सागर रुड़की पहुंचे। उन्होंने सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दुकान के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली तो चोरों की हरकत नजर आई। एसएसआई प्रशांत बहुगुणा ने बताया कि दुकान मालिक की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। साथ ही फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान कराई जा रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed