{"_id":"5ac27d384f1c1bc4618b521c","slug":"101522695480-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोर्ट के आदेश पर चार के खिलाफ दुष्कर्म के प्रयास का मुकदमा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कोर्ट के आदेश पर चार के खिलाफ दुष्कर्म के प्रयास का मुकदमा
Updated Tue, 03 Apr 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लक्सर। कोर्ट के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने दुराचार का प्रयास करने और विरोध करने पर मारपीट कर घायल करने के मामले में चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
क्षेत्र के एक व्यक्ति ने लक्सर कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि 20 मार्च 2017 को उसकी पत्नी घर में अकेली थी। इसी बीच गांव का एक युवक घर में घुसा और पत्नी के साथ दुराचार करने का प्रयास करने लगा। शोर सुनकर ग्रामीणों को आता देख आरोपी मौके से फरार हो गया। इसके बाद वह अपने पक्ष के तीन लोगों को लेकर मौके पर पहुंचा और लाठी-डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित का आरोप है शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई नहीं की थी। इसके बाद उसने एसीजेएम कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया था। कोर्ट ने चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश लक्सर कोतवाली पुलिस को दिए थे। कोतवाल त्रिवेंद्र सिंह राणा ने बताया कि प्रवीण कुमार व कमलदीप, अर्जुन व अमित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।