फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Creta riders now steal flavored milk

क्रेटा सवारों ने अब चोरी किया फ्लेवर मिल्क

Mon, 06 Jan 2020 11:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Creta riders now steal flavored milk
रुड़की दिल्ली हाइवे स्थित एक होटल के बाहर से सीसी टीवी कैमरे में कैद हुआ दूध की पेटी चोरी करते क्र? - फोटो : ROORKEE
क्रेटा कार सवार हाई प्रोफाइल चोरों ने एक बार फिर चोरी की वारदात को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दी है। इस बार चोरों ने फ्लेवर मिल्क की हजारों रुपये की कीमत की पेटी चुरा ली। उनकी यह करतूत भी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मिल्क फ्लेवर एजेंसी के मालिक ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस क्रेटा कार सवारों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

शहर में क्रेटा कार सवार हाई प्रोफाइल चोर अजीबोगरीब चोरी कर रहे हैं। पिछले एक सप्ताह में चोर कार से बैटरी, स्टेपनी, जेनरेटर की बैटरी चुरा चुके हैं। सारी घटनाएं सीसीटीवी कैमरे में कैद हो चुकी हैं। पुलिस ने कार नंबर के आधार पर छानबीन की तो नंबर फर्जी निकला। अब एक बार फिर इन चोरों ने रेलवे फ्लाईओवर के पास आर्यटन होटल के बाहर से फ्लेवर मिल्क की पेटी चोरी कर ली। एजेंसी मालिक राकेश गोस्वामी ने बताया कि सोमवार चड़के वह फ्लेवर मिल्क की 30 पेटी गाड़ी से होटल के सामने उतारकर कुछ देर के लिए घर गए थे। कुछ दूर बाद वह वापस आए तो पेटी गायब थी। उन्होंने होटल के सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो एक क्रेटा कार से युवक नीचे उतरा और पूरी पेटी उठाकर गाड़ी में रखकर फरार हो गया। चोरों की इस हरकत से पुलिस भी हैरत में पड़ गई है। राकेश की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई। साथ ही उन्होंने बताया कि चोर करीब 25 हजार रुपये की पेटी चोरी कर ले गए हैं। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि कार की गहनता से तलाश की जा रही है। जल्द ही कार सवार युवकों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed