फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Couple dies after bike collides with car and falls into ditch

Roorkee News: कार की टक्कर से खाई में गिरी बाइक, दंपती की मौत

Mon, 25 May 2026 11:41 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
Couple dies after bike collides with car and falls into ditch
गंगनहर पटरी पर सोमवार शाम कार ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। दोनों बाइक समेत खाई में जा गिरे। आरोपी चालक कार छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। मुजफ्फरनगर के पुरकाजी के तुगलकपुर कंहेड़ा निवासी लाडा अली (36) अपनी पत्नी गुलफ्शा (28) के साथ सोमवार दोपहर बाद पिरान कलियर से बाइक से अपने वापस जा रहे थे। कांवड़ पटरी लिब्बरहेड़ी के पास पहुंचे तो कार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में दंपती की मौत गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार काफी तेज रफ्तार में थी और चालक उसे लापरवाही से चला रहा था। राहगीरों ने मामले की सूचना मंगलौर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची तक तब तक राहगीरों की भीड़ मौके पर एकत्र हो गई। पुलिस के पहुंचने से पूर्व ही चालक कार फरार हो गया। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शवों को खाई से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल भगवान सिंह मेहर ने बताया कि कार चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed