फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Corporation team came to remove encroachment with PAC

पीएसी के साथ अतिक्रमण हटाने के लिए उतरी नगर निगम की टीम

Fri, 27 May 2022 08:06 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 27 May 2022 08:06 PM IST
विज्ञापन
Corporation team came to remove encroachment with PAC
रुड़की स्थित मच्छी बाजार में अतिक्रमण हटाने दौरान नगर लोगों को समझाते नगर आयुक्त विजयनाथ शुक्ला - फोटो : ROORKEE
अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान बृहस्पतिवार को जेसीबी पर हुए पथराव और चालक की पिटाई के बाद शुक्रवार को निगम प्रशासन ने पुलिस बल के साथ अभियान चलाया। इस दौरान पीएसी के जवान भी साथ रहे। कुछ स्थानों पर लोगों की फिर से निगम की टीम के साथ नोकझोंक हुई लेकिन पुलिस की सख्ती के आगे किसी की नहीं चली। मच्छी मोहल्ले में दोपहर तक अतिक्रमण हटाने का काम पूरा कर लिया गया।
विज्ञापन

नगर निगम प्रशासन की ओर से शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है। बृहस्पतिवार को मच्छी मोहल्ले में अभियान के दौरान टीनशेड पर चढ़कर सामान उतार रहा युवक नीचे गिर गया था। इसके बाद भीड़ उत्तेजित हो गई थी। आक्रोशित भीड़ ने जेसीबी को घेरकर पथराव कर दिया था। यही नहीं चालक की पिटाई भी कर दी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाठियां फटकारकर स्थिति को नियंत्रित किया था। इसके बाद निगम की टीम लौट आई थी। देर शाम सहायक नगर आयुक्त की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन

इसके बाद शुक्रवार को निगम की टीम फिर से मच्छी मोहल्ले में पहुंची। इस दौरान पीएसी एवं पुलिस बल के साथ नगर आयुक्त विजयनाथ शुक्ला, एएसपी रेखा यादव एवं सहायक नगर आयुक्त एसपी गुप्ता मच्छी मोहल्ला पहुंचे। इसके बाद अधिकारियों ने अतिक्रमण हटाना शुरू किया। अभियान के दौरान कई लोगों ने फिर से अभियान का विरोध शुरू कर दिया। लोगों ने प्रशासन पर आरोप लगाया कि समुदाय विशेष को ही निशाना बनाया जा रहा है। इस पर नगर आयुक्त विजयनाथ शुक्ला ने कहा कि नगर निगम की ओर से निष्पक्ष कार्रवाई की जा रही है। शहर के अन्य हिस्सों में भी अतिक्रमण अभियान चलाया जा रहा है। नगर निगम की ओर से यह अभियान लगातार जारी रहेगा। अतिक्रमण हटाने के संबंध में पूर्व में ही सूचना दी जा चुकी थी। दोबारा से किसी ने अतिक्रमण किया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed