फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Corona's panic even at railway station

रेलवे स्टेशन पर भी कोरोना की दहशत

Sun, 08 Mar 2020 12:15 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Corona's panic even at railway station
रुड़की। कोरोना वायरस को लेकर रेलवे प्रशासन भी अलर्ट हो गया है। ट्रेनों, स्टेशनों पर कोरोना वायरस से बचाव संबंधी पोस्टर और बैनर लगाए जा रहे हैं। रेलवे व पुलिस कर्मी मास्क लगाकर कार्य कर रहे हैं। ट्रेन के समय में स्टेशन पर आने वाले यात्रियों को कोरोना के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन

मुरादाबाद रेल मंडल ने कोरोना वायरस को लेकर एक अलर्ट जारी किया है। रेल यात्रियों से अपील की जा रही है कि वह बिना मास्क के यात्रा न करें। यात्रियों को सुरक्षित रखने के लिए रेलवे प्रशासन हर संभव कोशिश में जुटा है। वहीं, जीआरपी कर्मियों को ड्यूटी पर मास्क लगाकर जाने के निर्देश दिए गए हैं। अफसरों ने कहा कि आशंका पर जवान तत्काल जिला अस्पताल में जाकर जांच कराएं। यह निर्देश खासकर प्लेटफार्म ड्यूटी पर रहने वाले जवानों के लिए हैं। क्योंकि वह दिन भर हजारों लोगों के संपर्क में रहते हैं। मंडल वाणिज्य प्रबंधक रेखा शर्मा ने बताया कि रेलवे स्टेशन पर कोरोना वायरस को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। यात्रियों को इससे घबराने की जरुरत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed