फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Corona positive not found at home, will be sued

घर पर नहीं मिलने के आरोप में कोरोना पॉजिटिव पर मुकदमा दर्ज करने की तैयारी

Mon, 08 Jun 2020 11:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
Corona positive not found at home, will be sued
लक्सर/सुल्तानपुर। टिक्कमपुर में कोरोना पॉजिटिव मिले युवक पर होम क्वारंटीन के दौरान रिश्तेदारी में जाने की बात सामने आने पर पुलिस मुकदमा दर्ज करने की तैयारी में है। पुलिस मोबाइल लोकेशन के आधार पर लोगों द्वारा की गई शिकायत की पुष्टि कर रही है।
विज्ञापन

लक्सर कोतवाली क्षेत्र के टिक्कमपुर गांव निवासी एक युवक मुंबई में कार्य करता था। 21 मई को वह अपने गांव आ गया। इस दौरान क्वारंटीन करने के साथ ही उसका सैंपल जांच के लिए भेजा गया था। दो दिन पहले उक्त युवक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बताया गया कि जब युवक को अस्पताल ले जाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम उसके घर पहुंची थी तो वह घर पर नहीं था। परिवार वालों ने बताया कि वह सहारनपुर जनपद के बिहारीगढ़ में रिश्तेदारी में गया हुआ है। पुलिस मौके पर पहुंची तथा परिवार वालों पर युवक को तत्काल घर बुलाने का दबाव बनाया। इसके कई घंटे बाद युवक घर पहुंचा। उसके बाद टीम युवक को इलाज के लिए मेला अस्पताल ले गई। इस बाबत लक्सर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनिल वर्मा ने बताया कि पॉजिटिव मिलने वाले युवक के घर पर मौजूद न मिलने की बाबत उच्चाधिकारियों को जानकारी दी गई। उधर, पुलिस क्षेत्राधिकारी राजन सिंह का कहना है कि टिक्कमपुर गांव में कोरोना पॉजिटिव मिले युवक की लोकेशन ट्रेस की जा रही है। उसकी लोकेशन बिहारीगढ़ मिलने के बाद उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed