{"_id":"5dee81ce8ebc3e87d2174502","slug":"convenience-center-will-be-opened-for-workers-in-the-city-roorkee-news-drn3287845128","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब रुड़की शहर में श्रमिकों के लिए खुलेगा सुविधा केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब रुड़की शहर में श्रमिकों के लिए खुलेगा सुविधा केंद्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रमिक कार्ड बनवाने के लिए श्रमिकों को अब लेबर ऑफिस के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। श्रम विभाग की ओर से जल्द ही शहर में श्रमिकों के लिए सुविधा सेंटर खोला जाएगा, जिसमें श्रमिकों के ऑनलाइन कार्ड बनाए जाएंगे। सेंटर श्रम प्रवर्तन अधिकारी के अधीन रहेगा।
अभी तक फैक्टरियों में काम करने वाले श्रमिकों को श्रमिक कार्ड के लिए मालवीय चौक स्थित लेबर ऑफिस में ऑफलाइन आवेदन करना पड़ता था। इसके बाद श्रम विभाग की ओर से श्रमिक को केवाईसी के लिए अलग से बुलाया जाता था, लेकिन श्रमिक कार्ड के लिए ऑफलाइन व्यवस्था को विभाग ने नौ दिसंबर से बंद कर दिया है। जल्द ही विभाग की ओर से शहर के बीचोंबीच स्थान चिह्नित कर श्रमिकों के लिए सुविधा केंद्र खोला जाएगा। यहां श्रमिक का विवरण, फैक्ट्री, ईएसआई आदि विवरण दाखिल कर तत्काल श्रमिक का बायोमीट्रिक रजिस्ट्रेशन होगा। इसके बाद कम समय में ही श्रमिक को कार्ड उपलब्ध कराया जाएगा।
--
श्रमिक कार्ड के फायदे
- श्रमिक को विभाग की ओर से साइकिल दी जाती है।
- श्रमिक यदि कारपेंटर है तो उसे जरूरी सामान दिया जाता है।
- यदि मकानों के काम में लगा है तो गैंती, फावड़ा, बेल्चा मिलता है।
- बेटी की शादी के लिए श्रम विभाग की ओर से अनुदान मिलता है।
- काम के दौरान मृत्यु पर परिजनों को आर्थिक सहायता दी जाती है।
--
श्रमिक कार्ड बनवाने के लिए शहर में एक सुविधा केंद्र खोला जाएगा। जल्द ही यह सुविधा केंद्र शुरू हो जाएगा। श्रमिक कार्ड के लिए ऑफलाइन व्यवस्था बंद कर दी गई है। अब ऑनलाइन कार्ड बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
-धर्मराज, श्रम प्रवर्तन अधिकारी रुड़की