फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Container collided with Luxor SDM's car, driver dies

भीषण टक्कर में एसडीएम कार चालक की मौत, एसडीएम गंभीर

Tue, 26 Apr 2022 08:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 26 Apr 2022 08:15 PM IST
विज्ञापन
Container collided with Luxor SDM's car, driver dies
सड़क दुर्घटना में क्षतिग्रस्त हुई लक्सर एसडीएम की गाड़ी। - फोटो : ROORKEE
हरिद्वार से लक्सर जा रही एसडीएम संगीता कन्नौजिया के सरकारी वाहन में सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त दी थी कि उनके वाहन के परखच्चे उड़ गए। हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पीछे की सीट पर बैठी एसडीएम गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें आनन फानन रुड़की के विनय विशाल नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। करीब दो घंटे के बाद गंभीर हालत को देखते हुए एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया गया। वहीं ट्रक चालक वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त सरकारी वाहन और ट्रक को कब्जे में ले लिया है। मृतक कार चालक पीआरडी के जवान का शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर करीब दो बजे एसडीएम संगीता कन्नौजिया सरकारी गाड़ी से नगला इमरती होते हुए लक्सर आ रही थीं। लंढौरा से आगे सोलानी नदी के पुल के पास सामने से आ रहे 26 टायर वाले बड़े ट्रक (कंटेनर) ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि एसडीएम की गाड़ी चला रहे पीआरडी का जवान गोविंद (30) पुत्र किशनराम निवासी झबीरन की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पिछली सीट पर बैठीं एसडीएम को गंभीर चोटें आईं। उधर, दुर्घटना के बाद कंटेनर चालक वाहन वहीं छोड़कर फरार हो गया। राहगीरों ने गाड़ी को किसी तरह से सीधा किया और एसडीएम को बाहर निकालकर रुड़की भेजा। उन्हें रुड़की के विनय विशाल नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। बताया गया कि एसडीएम के सिर और चेहरे पर काफी चोटें आई हैं।
विज्ञापन

अस्पताल में एसडीएम का हाल जानने के लिए डीएम विनय शंकर पांडेय, एसएसपी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अंशुल सिंह, एसपी देहात प्रमेंद्र डोबाल समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी पहुंचे। करीब दो घंटे के इलाज के बाद एसडीएम कन्नौजिया को एम्स ऋषिकेश के लिए रेफर कर दिया गया। वहीं, डीएम और एसएसपी ने सिविल अस्पताल पहुंचकर पीआरडी जवान के शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए पहुंचे परिजनों को ढांढस बंधाया। अधीनस्थों को निर्देश दिए कि परिवार की हरसंभव मदद बुधवार तक कर दी जाए। एसएसआई सिरोला ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त एसडीएम की सरकारी गाड़ी के अलावा दुर्घटना के जिम्मेदार कैंटर को कब्जे में ले लिया गया है। साथ ही मौके पर लगे भारी जाम को खुलवाया गया। कोतवाली प्रभारी यशपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद मामला दर्ज कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जवान की मौत की खबर सुनते ही गांव में मचा कोहराम
मंगलौर कोतवाली अंतर्गत झबीरन पीआरडी जवान गोविंद की दुर्घटना में मौत की खबर सुनते ही गांव में कोहराम मच गया। गोविंद के दो बच्चे हैं। पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने बताया कि गोविंद खुशमिजाज था। हर किसी के दुख दर्द में काम आने वाला युवक था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed