फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Consumers waiting for high security number plate

उपभोक्ताओं को हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट का इंतजार

Thu, 28 Apr 2022 08:06 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 28 Apr 2022 08:06 PM IST
विज्ञापन
Consumers waiting for high security number plate
पुराने वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाने के लिए लोग पांच महीने से एआरटीओ कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन उन्हें निराश लौटना पड़ रहा है। कारण यह है कि प्लेट लगाने वाली कंपनी से परिवहन विभाग का अनुबंध करीब पांच महीने पहले खत्म हो गया था। अधिकारी जल्द ही हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाने का काम शुरू होने का आश्वासन दे रहे हैं।
विज्ञापन

परिवहन निगम के आदेशानुसार वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट अनिवार्य है। इसके बिना वाहन से संबंधित कोई भी कार्य नहीं हो पाता है। साथ ही चालान भी कट सकता है। पुराने वाहन पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाने के लिए सीएससी सेंटर या एआरटीओ कार्यालय में पंजीकरण कराना होता है। इसके बाद फीस जमा कर नई नंबर प्लेट लग जाती है।
विज्ञापन

रुड़की एआरटीओ कार्यालय में रोजाना 30 से 40 हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाई जाती थीं, लेकिन करीब पांच महीने से लोग भटक रहे हैं। साकेत निवासी सोनू गुर्जर और मोहित शर्मा का कहना है पांच महीने से वे नई नंबर प्लेट का इंतजार कर रहे हैं। वहीं, एआरटीओ ऐलविन रॉक्सी ने बताया कि आरटीओ का हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाने वाली कंपनी से अनुबंध करीब पांच महीने पहले खत्म हो गया था। इसके बाद चुनाव प्रक्रिया शुरू हो जाने के चलते अन्य किसी कंपनी से अनुबंध नहीं हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed