फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Construction of Mangalore-Landaura damaged road started

मंगलौर-लंढौरा क्षतिग्रस्त मार्ग का निर्माण कार्य शुरू

Sun, 10 Jan 2021 11:56 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jan 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
Construction of Mangalore-Landaura damaged road started
मंगलौर लंढौरा मार्ग पर शुरु हुआ निर्माण कार्य। - फोटो : ROORKEE
आखिरकार कुंभ की तैयारियों के बीच लोक निर्माण विभाग ने खस्ताहाल मंगलौर-लंढौरा मार्ग की सुध ले ही ली। अमर उजाला ने सात जनवरी के अंक में इस छह किमी लंबे मार्ग की बदहाली का मुद्दा प्रमुखता से उठाया था। रविवार को मार्ग के निर्माण का काम शुरू कर दिया गया। विभाग ने दावा किया है कि मौसम ठीक रहा तो एक सप्ताह में कार्य पूरा कर लिया जाएगा ताकि कुंभ में हरिद्वार आने वाले यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
विज्ञापन

हरिद्वार कुंभ की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। मंगलौर कस्बे से होकर बाहरी यात्री गंगा स्नान करने हरिद्वार जाते हैं। यहां यातायात का दबाव अधिक होने पर प्रशासन मंगलौर-लंढौरा मार्ग को विकल्प के रूप में इस्तेमाल करता है। यात्री मंगलौर से लंढौरा वाया लक्सर होकर हरिद्वार पहुंचते हैं और नेशनल हाईवे पर यातायात का दबाव कम हो जाता है। पर काफी दिनों से मंगलौर-लंढौरा मार्ग बदहाल पड़ा था। कुंभ करीब आने के बाद भी इस वैकल्पिक मार्ग की सुध नहीं जा रही थी। सात जनवरी को अमर उजाला ने यह मुद्दा उठाया था। इसके बाद लोक निर्माण विभाग की नींद टूटी और उसने मार्ग पर निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। मार्ग बनने रागहीरों को परेशानी से लोगों को निजात मिलेगी। कुंभ के लिए भी इसका इस्तेमाल किया जाएगा।
विज्ञापन

--
नगरपालिका ने नहीं ली गंदगी की सुध
नगर पालिका परिषद मंगलौर की ओर से मार्ग के किनारे शहर का कूड़ा डाला जाता है, लेकिन लोक निर्माण विभाग की ओर से मार्ग के निर्माण का कार्य शुरू करने के बाद भी कूड़े नहीं हटाए गए हैं। जल्द इस ओर ध्यान नहीं दिया तो कुंभ में गंगा स्नान को आने वाले श्रद्धालुओं को गंदगी से होकर गुजरना पड़ेगा। सड़क किनारे लगे कूड़े के ढेरों से काफी दुर्गंध उठ रही है और उसमें जानवर भी पड़े रहते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
1.03 करोड़ की आएगी लागत
मंगलौर-लंढौरा मार्ग का निर्माण केंद्र सरकार की विशेष सहायता योजना से किया जा रहा है। इस मार्ग को बनाने में एक करोड़ तीन लाख रुपये की लागत आएगी। इसका टेंडर नवंबर में किया गया था जबकि 22 दिसंबर को ठेकेदार को कार्य करने की अनुमति दे दी गई थी। मार्ग का निर्माण कार्य 10 जनवरी को शुरू किया गया है। लोक निर्माण विभाग ने ठेकेदार को कार्य पूरा करने के लिए 31 मार्च तक का समय दिया है।
--
लोक निर्माण विभाग लक्सर की ओर से मंगलौर-लंढौरा रोड पर कार्य शुरू कर दिया गया है। यदि मौसम ठीक रहा तो एक सप्ताह में निर्माण कार्य पूरा कर इसे जनता के लिए खोल दिया जाएगा। मार्ग निर्माण कार्य को लेकर लोनिवि काफी समय से कागजी कार्रवाई में लगा हुआ था, जो पूरा होने के बाद निर्माण का कार्य शुरू कर दिया है।

-सीएस नेगी, ईई, लोक निर्माण विभाग लक्सर
--
नगरपालिका परिषद के कर्मचारियों ने कूड़ा उठाने का कार्य शुरू कर दिया है। 14 जनवरी को मकर संक्रांति पर होने वाले पहले गंगा स्नान से पूर्व सड़क के किनारे पड़े कूड़े को उठवाकर पूरी तरह से साफ कर दिया जाएगा। कुंभ को लेकर नगरपालिका गंभीर है और यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी जाएगी।
-आदेश कुमार, सफाई निरीक्षक, नगरपालिका परिषद, मंगलौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed