फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Construction of 260 meter drain started near the new police station building

Roorkee News: नए थाना भवन के पास 260 मीटर नाले का निर्माण शुरू

Wed, 15 Apr 2026 05:14 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2026 05:14 PM IST
विज्ञापन
Construction of 260 meter drain started near the new police station building
नगर पंचायत की ओर से जल निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए थाने के नए भवन के पास 260 मीटर लंबे नाले के निर्माण का शिलान्यास नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सलीम अहमद ने फीता काटकर किया।
विज्ञापन




अध्यक्ष प्रतिनिधि सलीम अहमद और अधिशासी अधिकारी कुलदीप सिंह चौहान ने बताया कि लगभग 25 लाख रुपये की लागत से इस नाले का निर्माण कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पिरान कलियर में लंबे समय से जल निकासी की गंभीर समस्या बनी हुई थी जिससे खासकर बरसात के मौसम में लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। बरसात के दौरान जलभराव की स्थिति पैदा हो जाती थी और कई बार गंदा पानी लोगों के घरों में घुस जाता था जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता था।
विज्ञापन


साथ ही गंदे पानी के कारण बीमारियों के फैलने का खतरा भी बना रहता था। उन्होंने बताया कि इस नाले के निर्माण के बाद करीब आधे कलियर क्षेत्र की जल निकासी इसी के माध्यम से होगी जिससे लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। नगर पंचायत का लक्ष्य क्षेत्र का चहुंमुखी विकास करना है। इस दौरान राशिद गुलजार, मौसम, इसरार शरीफ, रोशन, राशिद, शफकत, इंतजार राणा, शहजाद, गुलजार चौधरी, तस्वर, हनीफ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed