फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Connection cuts kindled EE Scope

कनेक्शन कटने पर भड़के, ईई को घेरा

Wed, 22 Feb 2017 10:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुड़की
अमर उजाला ब्यूरो रुड़की Updated Wed, 22 Feb 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
ट्यूबवेलों के कनेक्शन कटने से भड़के किसानों ने बुधवार को भाकियू के नेतृत्व में ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता का घेराव किया। उनका कहना था कि महीनों ट्यूबवेल नहीं चलने के बावजूद निगम की ओर से फिक्स चार्ज वसूला जा रहा है, जबकि यह मामला शासन में लंबित है। उन्होंने किसानों के ट्यूबवेल का कनेक्शन काटने पर अधिकारियों को बंधक बनाने की चेतावनी दी।

बकाएदारों के खिलाफ अभियान चलाकर ऊर्जा निगम ने बूड़पुर, हथियातल, ताशीपुर सहित आसपास के अन्य क्षेत्रों में बड़ी संख्या में किसानों के ट्यूबवेल कनेक्शन काटे थे। इससे नाराज ग्रामीण बुधवार को दोपहर करीब दो बजे ऊर्जा निगम शहरी खंड के अधिशासी अभियंता कार्यालय पहुंचे। भाकियू के प्रदेश प्रवक्ता विजय कुमार शास्त्री का कहना है कि ऊर्जा निगम की ओर से सभी ट्यूबवेल पर मीटर लगाए गए हैं। इसके बावजूद किसानों से हर माह का फिक्स चार्ज वसूला जा रहा है। यह ग्रामीणों के साथ अन्याय है। कारण कि किसानों के कई ट्यूबवेल महीनों नहीं चलाए जाते। इसके बावजूद उनसे बिजली का बिल वसूला जा रहा है।
विज्ञापन


भुगतान नहीं होने पर ट्यूबवेलों के कनेक्शन भी काटे जा रहे हैं। उन्होंने फिक्स चार्ज को समाप्त करने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि मामले का निस्तारण होने के बाद ही किसान ट्यूबवेल का बिल जमा करेंगे। इसके बाद अगर ऊर्जा निगम ने कनेक्शन काटने का प्रयास किया तो उन्हें बंधक बनाया जाएगा। अधिशासी अभियंता की ओर से कनेक्शन न काटने के आश्वासन पर ग्रामीण शांत हुए। इस मौके पर ओमप्रकाश, सुकरमपाल, सुमित, जसवीर सिंह, इकबाल, हरपाल, महिपाल, विकास कुमार, वीरेंद्रपाल, रणवीर सिंह, शिवकुमार, बाबूराम, चमनलाल, काशीराम, अंकुश आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed