फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Conflict between two parties, seven injured including two women, three in critical condition

दो पक्षों में हुआ संघर्ष, दो महिलाओं सहित सात घायल,तीन की हालत गंभीर

Fri, 10 Jan 2020 11:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jan 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Conflict between two parties, seven injured including two women, three in critical condition
कर्णपुर गांव में मामूली बात को लेकर दो पक्षों में संघर्ष हो गया। इसमें दोनों पक्षों की दो महिलाओं समेत करीब सात लोग घायल हो गए, जिनमें दोनों पक्षों की दो महिलाओं समेत तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने दोनों पक्षों को मेडिकल कराने के लिए अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन

खानपुर थाना क्षेत्र के कर्णपुर गांव में एक पक्ष का युवक खेत से पशुओं के लिए बरसीम लेकर लौट रहा था। इसी दौरान गांव के दूसरे युवक से उसकी खेत से गुजरने को लेकर मामूली कहासुनी हो गई। मामला मारपीट तक जा पहुंचा। इसी दौरान दोनों पक्षों के कई लोग लाठी डंडे लेकर मौके पर आ गए। इसके बाद दोनों पक्षों में संघर्ष हुआ। संघर्ष में एक पक्ष की बाला, विकास, धर्मेंद्र, सुनील, सोनेश, जबकि दूसरे पक्ष के धीर सिंह व अंजू घायल हो गए। घटना के बाद ग्रामीणों ने घायलों को लक्सर अस्पताल भिजवाया। इनमें दो महिलाओं समेत तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। गोवर्धनपुर पुलिस चौकी के उपनिरीक्षक उपेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों ओर से तहरीर मिली है। दोनों पक्षों को मेडिकल के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed