फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Committee director accused of embezzling one lakh rupees

Roorkee News: कमेटी संचालक पर एक लाख रुपये हड़पने का आरोप

Tue, 17 Sep 2024 01:31 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 17 Sep 2024 01:31 AM IST
विज्ञापन
Committee director accused of embezzling one lakh rupees
एक व्यक्ति ने कमेटी संचालक पर रकम हड़पने का आरोप लगाया है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने संचालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन




लक्सर कोतवाली क्षेत्र के बसेड़ी गांव के अरविंद ने एसीजेएम कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि गांव का शेरखान कमेटी चलाता है। अप्रैल वर्ष 2021 में उसने एक कमेटी शुरू की थी। इसमें 14 सदस्यों को 14 महीने तक छह हजार रुपये प्रति महीना किस्त देनी थी। एक महीने में इकट्ठा हुए 84 हजार रुपये का हर महीने ड्राॅ होना था। सदस्य बोली लगाकर ड्राॅ ले सकते थे। बताया कि उन्होंने ड्राॅ में भाग नहीं लिया और जून 2022 तक लगातार 14 किस्त जमा करता रहे।


कमेटी पूरा होने पर उन्हें 18 हजार रुपये मुनाफे के साथ एक लाख दो हजार रुपये मिलने थे। आरोप है कि उन्होंने शेरखान से अपनी रकम वापस मांगी लेकिन उसने इन्कार कर दिया। आरोप है कि दबाव बनाने पर उसने धमकी दी। उन्होंने पुलिस को तहरीर दी थी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इस पर पीड़ित ने कोर्ट की शरण ली थी। अब कोर्ट ने पुलिस को केस दर्ज करने के आदेश दिए हैं। एसएसआई मनोज गैरोला ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर शेरखान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed