फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Cold wave increased with cold sunshine

चटक धूप के साथ शीतलहर ने बढ़ाई ठिठुरन

Fri, 10 Jan 2020 11:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jan 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Cold wave increased with cold sunshine
शुक्रवार को धूप निकलने के साथ ही तापमान में 2.5 की वृद्धि हुई। हालांकि, न्यूनतम तापमान में थोड़ी गिरावट दर्ज की गई, लेकिन शीतलहर चलने से लोगों को ठंड से राहत नहीं मिल पाई। मौसम विभाग के अनुसार, 13 और 14 जनवरी को हरिद्वार जनपद में बारिश का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन

धूप निकलने के बाद भी ठंड का प्रकोप जारी है। उत्तर दिशाओं से ठंडी हवाएं चलने के कारण दिन में निकली धूप भी बेअसर दिखी। हालांकि, धूप निकलने से एक दिन पहले के मुकाबले शुक्रवार को तापमान 2.5 डिग्री बढ़कर 16.5 पर पहुंचा। वहीं, न्यूनतन तापमान 6.5 डिग्री रहा। आईआईटी मौसम विभाग के अनुसार, 13 और 14 जनवरी को तीन मिलीमीटर बारिश का अनुमान है। शाम के समय ठंड बढ़ने के चलते बाजार जल्दी बंद हो गए। सड़कों पर भी सूनापन छाया रहा।
विज्ञापन

अलाव का लिया सहारा
दिनभर धूप के साथ शीतलहर चलने के साथ शाम के समय ठंड का प्रकोप अधिक बढ़ गया। ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा लेते नजर आए। शहर के मुख्य चौराहों पर निगम की ओर से जलाए जा रहे अलाव के आसपास लोगों की भारी भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed