फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   cmp recovered at the instance used in murder

निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त तमंचा बरामद

Fri, 19 Aug 2016 11:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Fri, 19 Aug 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
cmp recovered at the instance used in murder
pistol - फोटो : demo pic
 गोपाल हत्याकांड के मुख्य आरोपी मुजमिल और दिलशाद ने पुलिस कस्टडी रिमांड के दौरान हत्या में प्रयुक्त 315 बोर का तमंचा बरामद करवा दिया है। दोनों हत्यारोपियों ने पूछताछ में अपने तीन और सहयोगियों के नाम भी बताए हैं। पुलिस ने तीनों हत्यारोपियों की तलाश शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


सहारनपुर इंदिरा नगर निवासी गोपाल उर्फ प्रेम कुमार यादव की एक अगस्त को उस समय गोली मारकर हत्या कर दी गई थी जब वह अपना एक प्लाट दिखाने के लिए रुड़की आया था। घटना के संबंध में मृतक के ससुर उपेंद्र कुमार ने मुजमिल और दिलशाद आदि को नामजद किया था। दोनों हत्यारोपियों ने पिछले दिनों पुलिस से बचने के लिए कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। हत्याकांड की जांच कर रहे एसआई गोविंद कुमार ने बताया कि मुजमिल और दिलशाद को सुबह के समय पीसीआर पर लिया गया था।
विज्ञापन


पूछताछ में मुजमिल ने बताया कि एक जमीन को लेकर उसका विवाद गोपाल से चल रहा था। इसी बहाने से उसने गोपाल को बुलवाया था। उसने 315 बोर के तमंचे से गोपाल के सिर पर गोली मारी थी। हत्या के बाद वह भाग गया था। उसने कलियर नहर पटरी मार्ग पर तमंचे को छिपा दिया था। विवेचक गोविंद कुमार ने बताया कि मुजमिल की निशानदेही पर तमंचा बरामद कर लिया गया है। दोनों हत्यारोपियों ने सहयोगियों के रूप में खुशनूद त्यागी, छोटा रुड़की उर्फ आस मोहम्मद एवं मृतक के छोटे भाई मनोज का नाम भी बताया है। पुलिस ने मुजमिल के घर से जमीन के कागजात भी बरामद किए हैं। पूछताछ में जिन तीन लोगों के नाम हत्यारोपियों ने बताए हैं उनकी तलाश शुरू कर दी गई है। पूछताछ के बाद दोनों हत्यारोपियों को जेल भेज दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गोपाल को बुलाने के लिए दिए थे 50 हजार
गोपाल की जमीन को उसका छोटा भाई फर्जी कागजात तैयार कर मुजमिल को बेच चुका था। गोपाल को इस बात की जानकारी होने पर वह बैनामे के कैंसिलेशन के लिए कोर्ट में मुकदमा कर रहा था। गोपाल का यह प्लाट करीब एक करोड़ रुपये का था। मुजमिल को पता था कि यदि यह मामला कोर्ट में गया तो निश्चित रूप से गोपाल ही जीतेगा। ऐसे में उसके हाथ से बेशकीमती प्लाट निकल जाएगा, इसलिए उसने गोपाल को ठिकाने लगाने की योजना बनाई। इसके लिए छोटा ने उसकी मदद की। बकौल पुलिस मुजमिल ने छोटा की मार्फत गोपाल को बुलवाया। छोटा ने प्रापर्टी डीलर बनकर गोपाल से बात की और जमीन के लिए एक अच्छा ग्राहक आने की बात कही। इसके लिए छोटा ने मुजमिल से 50 हजार रुपये लिए। छोटा की बातों में आकर गोपाल रुड़की आ गया जहां योजना के मुताबिक उसकी हत्या कर दी गई। विवेचक गोविंद कुमार ने बताया कि छोटा, खुशनूद और मनोज की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed