फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Cloud cover in the sky, chill increased due to cold winds

आसमान में छाए बादल, सर्द हवाओं से बढ़ी ठिठुरन

Sun, 10 Jan 2021 11:56 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jan 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
Cloud cover in the sky, chill increased due to cold winds
रुड़की में सुबह के समय कोहरे के बीच ठंड से बचने के लिए अपने आप को गर्म कपड़े से लपेटकर जाते साइकिल ? - फोटो : ROORKEE
भले ही बारिश का सिलसिला थम गया हो, लेकिन क्षेत्र में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। रविवार को दिनभर आसमान में बादल छाए रहने और शीतलहर चलने की वजह से ठंड बढ़ गई। धूप नहीं निकलने से कंपकंपी महसूस हुई। ठंड और अवकाश होने के चलते लोग दिनभर घरों में ही रहे और अलाव का सहारा लिया।
विज्ञापन

पिछले दो दिनों से दोपहर के समय धूप निकल रही थी, लेकिन शीतलहर के चलते ठिठुरन का असर लगातार जारी है। शनिवार को भी सुबह दस बजे के बाद धूप खिल गई, लेकिन आसमान में बादलों की लुकाछिपी जारी रही। रात में काफी तेज हवाएं चलती रहीं। इसकी वजह से मौसम में ठंड का असर बढ़ गया। वहीं, रविवार को मौसम ने फिर करवट बदली और सुबह की शुरुआत घने कोहरे के साथ हुई। आसमान में घने बादल छाए रहे और तेज हवा चलने से लोगों का ठंड के मारे बुरा हाल रहा। दिनभर लोग धूप निकलने का इंतजार करते रहे, लेकिन सूर्यदेव बादलों की ओट में ही छिपे रहे। ठंड और रविवार के अवकाश के चलते लोग दिनभर घरों में ही कैद रहे। कुछ स्थानों पर लोगों ने ठंड से बचाव के लिए अलाव भी जलाए। काम से जो लोग बाहर निकले भी, वे गर्म कपड़ों से पूरी तरह पैक रहे। शाम होते ही ठंड और बढ़ गई। कृषि वैज्ञानिक केंद्र धनौरी के प्रभारी पुरुषोत्तम कुमार ने बताया कि अभी ठंड बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed