Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Civil Hospital relied on by a pediatrician

एक बाल रोग विशेषज्ञ के भरोसे सिविल अस्पताल

Mon, 13 Jan 2020 11:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Civil Hospital relied on by a pediatrician
सिविल अस्पताल रुड़की में मात्र एक बाल रोग विशेषज्ञ की देखरेख में बच्चों का इलाज होता है। अस्पताल में एसएनसीयू यूनिट और वेंटिलेटर की भी सुविधा नहीं है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि अस्पताल में आने वाले बच्चों को बेहतर इलाज के लिए कितना जूझना पड़ता होगा। अस्पताल में सुविधाओं का अभाव होने के चलते लोग अपने बच्चों का उपचार प्राइवेट अस्पतालों में करवाने पर मजबूर है। रुड़की सिविल अस्पताल में रुड़की समेत भगवानपुर, नारसन, लक्सर, खानपुर ब्लॉक के सैकड़ों गांवों के करीब 60 बच्चे रोजाना उपचार के लिए पहुंचते हैं। इसके अलावा अस्पताल में रोजाना 8 से दस डिलीवरी के केस आते हैं। अस्पताल मेें गायनोक्लोजिस्ट तो तैनात है, मगर बच्चे के जन्म के बाद उसके स्वास्थ्य की जांच के लिए डॉक्टरों का अभाव है। यहां चार बाल रोग विशेषज्ञों की जरूरत है, जबकि अस्पताल में एकमात्र बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. ए के मिश्रा ही तैनात हैं। सीएमएस डॉ. संजय कंसल का कहना एसएनसीयू के संचालन और बाल रोग विशेषज्ञों की संख्या बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। .........................................
विज्ञापन

वापस लौट जाते हैं मरीज
भगवानपुर। यहां स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 30 बेड की सुविधा है। मगर चिकित्सकों की कमी के कारण लोगों को इलाज नहीं मिल पा रहा है। इसके अलावा कई अन्य विशेषज्ञ चिकित्सकों की भी कमी बनी हुई है। ऐसे में लोगों को इलाज के लिए आसपास के शहरों का रुख करना पड़ता है। भगवानपुर और आसपास के क्षेत्रों के पचास से अधिक गांवों के स्वास्थ्य का जिम्मा सीएचसी पर है। मगर अस्पताल के हालात बहुत खराब है। अस्पताल मेें फिजिशियन, न्यूरोसर्जन और त्वचा रोग विशेषज्ञ की तैनाती नहीं हुई है। जिसके चलते मरीज अस्पताल में आकर वापस लौट जाते हैं। इसके अलावा अल्ट्रासाउंड मशीन की भी कोई व्यवस्था नहीं है। स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी विक्रांत सिरोही का कहना है उच्चाधिकारियों के संज्ञान में मामला भेजा जा चुका है।
विज्ञापन

.................................................
अस्पताल के दावे है फेल
-अस्पताल में चिकित्सकों और स्टाफ का टोटा
खानपुर। सीएचसी में चिकित्सकों और स्टाफ का टोटा है। अस्पताल दो बजे तक ही खुला रहता है। उसके बाद अस्पताल में ताला जड़ा रहता है। अस्पताल का दावा है कि महिला प्रसव के मद्देनजर 24 घंटे की सुविधा है। मगर हकीकत में यह दावा खोखला ही नजर आता है। खानपुर कस्बे में स्थित सीएचसी पर चार दर्जन से ज्यादा गांवों के ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जिम्मेदारी है, लेकिन सीएचसी में चिकित्सकों का टोटा है। ऐसे में लोगों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। कुछ समय पहले तत्कालीन जिलाधिकारी दीपक रावत ने खानपुर सीएचसी को 24 घंटे खोलने के आदेश सीएमओ को दिए थे, लेकिन आज तक इस आदेश का पालन नहीं हुआ है। स्वास्थ्य विभाग के एक कर्मचारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि खानपुर सीएचसी में वर्तमान समय में मात्र दो ही चिकित्सक है, जिनमें से एक पर सीएचसी प्रभारी का दायित्व भी है। इसके अलावा दो वार्ड बॉय, एक फार्मेसिस्ट की तैनाती है। रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती ही नहीं है। वहीं खानपुर सीएचसी में दंत चिकित्सक की तैनाती तो है, लेकिन डेंटल चेयर की व्यवस्था नहीं हैं। ऐसे में मरीजों का बैरंग वापस लौटना पड़ता है। इसके अलावा अस्पताल में एंबुलेंस का भी अभाव है। सीएचसी प्रभारी डॉ. कोमल का कहना है सीएचसी में 24 घंटे महिला प्रसव की सुविधा है। मगर बाल रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति नहीं है। जीवनरक्षक प्रणाली सीएचसी में उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

................................
बाल और महिला रोग चिकित्सक का अभाव
-जनपद की सबसे बड़ी सीएचसी में भी सुविधाएं चौपट
संवाद न्यूज एजेंसी
लक्सर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लक्सर में डॉक्टरों का टोटा है जिसकी वजह से मरीजों को काफी परेशानी होती है। यहां बाल और महिला रोग चिकित्सक का कोई इंतजाम नहीं है। यहां गर्भवती महिलाओं के लिए एक सर्जन की भी आवश्यकता है। लक्सर तहसील मुख्यालय पर क्षेत्र के डेढ़ सौ से अधिक गांवों के लोगों बेहतक इलाज की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लक्सर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खोला गया था। अस्पताल में रोजाना आने वाले मरीजों की संख्या दो से ढाई सौ के आसपास होती है। इसके बावजूद डॉक्टर और दवाओं दोनों का अभाव है। अस्पताल में डॉक्टरों के 11 पद स्वीकृत हैं, मगर सीएचसी अधीक्षक डॉक्टर अनिल वर्मा के अलावा एक महिला व पुरुष डॉक्टर संविदा पर तैनात हैं। इन सभी के भरोसे पूरा अस्पताल चल रहा है। अस्पताल में कोई फिजिशियन भी नहीं है। वहीं बच्चों का वार्ड होने के बावजूद बाल रोग विशेषज्ञ की तैनाती नहीं है। सीएससी अधीक्षक डॉ. अनिल वर्मा का कहना है लक्सर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों की कमी है। अस्पताल प्रशासन की ओर से डॉक्टरों के खाली पदों को भरने और अन्य सुविधाओं को दुरुस्त करने का प्रयास किया जा रहा है।
ब्लड के लिए भटकते है मरीज
जनपद की सबसे बड़ी सीएचसी होने के बावजूद भी यहां पर ब्लड की कोई व्यवस्था नहीं है। मरीजों के परिजन ब्लड के लिए रुड़की, हरिद्वार और देहरादून आदि शहरों में भटकते हैं। क्षेत्र के ग्रामीण पिछले लंबे समय से लक्सर में ब्लड बैंक खोले जाने की मांगकर रहे हैं।

..............................................................................
सुविधाओं के अभाव से परेशान मरीज
पिरान कलियर। यहां एकमात्र सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्था है, जिसमें कई खामियां है। यहां इमरजेंसी और प्रसव की कोई व्यवस्था नहीं है। इसके अलावा एंबुलेंस का भी कोई इंतजाम नहीं हैं। यहा सविंदा पर डॉक्टरों की तैनाती की जाती है। मगर संविदा डॉक्टर ज्यादा दिन नहीं टिकते। पिछले एक महीने से कोई डॉक्टर नहीं है। इस केंद्र में करीब 50 गांव से अधिक गांवों के लोगों के इलाज की जिम्मेदारी है। उधर, इमलीखेड़ा पीएचसी में प्रसव, खून और बलगम की जांच के इंतजाम है। मगर यहां भी इमरजेंसी की कोई व्यवस्था नहीं है। यहां तैनात डॉक्टर रमन का कहना है कि सुविधाओं को दुरुस्त करने का प्रयास जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed