फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Church's Gmail ID hack, private information stolen

चर्च की आईडी हैक, निजी जानकारी चोरी

Sun, 04 Oct 2020 11:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Church's Gmail ID hack, private information stolen
रुड़की। साइबर ठगों ने शहर के एक चर्च की जीमेल आईडी हैक कर निजी जानकारी चोरी कर ली। अब भी निजी जानकारी पर नजर रखी जा रही है। वहीं, चर्च से जुड़े स्कूल में बच्चों की ऑनलाइन पढ़ाई का नकली रिजल्ट तैयार कर स्कूल के व्हाट्सएप ग्रुप में डाला जा रहा है। चर्च के पादरी की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित एक चर्च परिसर में स्कूल भी है। स्कूल में कोरोना के चलते बच्चों की ऑनलाइन पढ़ाई कराई जा रही है। इसके लिए एक व्हॉट्सएप ग्रुप भी बनाया गया है, जिसमें रोजाना ऑनलाइल क्लास चलती है। इसके अलावा चर्च की एक जीमेल आईडी भी है। बताया जाता है कि कुछ दिन पूर्व जीमेल पर एक लिंक आया था। क्लिक करने पर उसमें कुछ नहीं मिला। अगले दिन व्हॉट्सएप ग्रुप पर बच्चों का नकली रिजल्ट बनाकर डाल दिया गया। साथ ही जीमेल पर चर्च की निजी जानकारी डाली जाने लगी। शक होने पर चर्च के पादरी ने रविवार को मामले की शिकायत पुलिस से की। कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। मामले को साइबर सेल भेजा जा रहा है। साथ ही साइबर एक्सपर्ट की मदद ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed