{"_id":"62c59ff12c311606045e1164","slug":"children-s-first-day-at-school-was-spent-in-fun-roorkee-news-drn416466834","type":"story","status":"publish","title_hn":"मस्ती में बीता बच्चों का स्कूल में पहला दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मस्ती में बीता बच्चों का स्कूल में पहला दिन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गर्मियों की एक महीने की छुट्टियों के बाद पहले दिन स्कूल पहुंचे बच्चों का पूरा दिन मौज-मस्ती में बीता। वहीं मिड-डे मील की घंटी लगते ही बच्चे तुरंत लाइन लगाकर बैठ गए। पहले दिन कुछ बच्चे यूनिफॉर्म में थे तो कुछ बिना यूनिफॉर्म के पहुंचे थे।
सरकारी स्कूलों में दो जून से सरकारी स्कूलों में एक महीने के लिए गर्मियों की छुट्टियां शुरू हो गई थी। हर साल सरकारी स्कूल 27 मई को बंद हो जाते हैं और फिर एक जुलाई को खुलते हैं लेकिन इस बार शासनादेश के अनुसार एक जून को विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाया जाना था। इसके चलते स्कूलों को बंद नहीं किया गया था। ऐसे में दो जून से स्कूलों में अवकाश शुरू हो गए थे।
इस अवकाश के दौरान स्कूली छात्रों ने जमकर लुत्फ उठाया। वहीं बुधवार को एक महीने बाद स्कूल पहुंचे बच्चे पूरी मस्ती के मूड में दिखे। बच्चों का शोर पहले पीरियड से अंतिम तक चलता रहा। बच्चों ने अपने दोस्तों के साथ एक महीने तक की मस्ती को साझा किया। अध्यापकों ने भी बच्चों के साथ पहला दिन होने के नाते ज्यादा रोकटोक नहीं की। वहीं जैसे ही दोपहर को मिड-डे मील की घंटी लगी तो सब बच्चे लाइन लगाकर बैठ गए। खंड शिक्षा अधिकारी आकांक्षा राठौर ने बताया कि पहले दिन सभी स्कूल निर्धारित समय से खोल दिए गए थे। अध्यापकों को मन लगाकर पढ़ाने के निर्देेश दिए गए हैं।