{"_id":"58de95d64f1c1b0b0563eefc","slug":"cheating-on-the-name-of-god-s-interview","type":"story","status":"publish","title_hn":"भगवान का साक्षात्कार कराने के नाम पर ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भगवान का साक्षात्कार कराने के नाम पर ठगी
अमर उजाला ब्यूरो रुड़की
Updated Fri, 31 Mar 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईटीआई करने के बाद ऊर्जा निगम में अप्रेंटिस करने आया एक युवक ठगी का शिकार हो गया। भगवान के दर्शन कराने के नाम पर दो ठगों ने उसे पहले जल पिलाया उसके बाद जब वह बेसुध हो गया तो प्रमाणपत्र समेत सभी सामान लेकर फरार हो गए। होश में आने के बाद युवक को ठगी का अहसास हुआ। तहरीर पर पुलिस पड़ताल में जुट गई है।
भगवानपुर क्षेत्र के कुंजा बहादरपुर निवासी विजेंद्र सिंह बृहस्पतिवार को रुड़की में ऊर्जा निगम में अप्रेंटिस करने आया था। जैसे ही वह नगर निगम पुल पर पहुंचा तो उसे वहां पर दो युवक मिले। दोनों ने युवक को भगवान से साक्षात्कार कराने का झांसा देकर मन मांगी मुराद पूरी होने की बात कही। युवक भी दोनों के झांसे में आ गया। उसके बाद आरोपियों ने उसे जल रूपी अमृत पीने को दिया, जिसे ग्रहण करने के बाद वह बेसुध हो गया। थोड़ी देर बाद जब वह होश में आया तो उसकी अंगूठी, बैग समेत सभी सामान गायब था। ठगी का अहसास होने पर पीड़ित युवक सिविल लाइंस कोतवाली पहुंचा और पुलिस को आपबीती सुनाई। तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।