फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Cheating of eight lakh rupees in the name of job in forest department

Roorkee News: वन विभाग में नौकरी के नाम पर आठ लाख की ठगी

Sat, 22 Feb 2025 12:25 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Cheating of eight lakh rupees in the name of job in forest department
वन विभाग में नौकरी लगवाने के नाम पर दो लोगों ने एक युवक से लाखों रुपये की ठगी कर ली। युवक ने नौकरी नहीं लगने पर अपनी रकम वापस मांगी तो इन्कार कर दिया। युवक की तहरीर पर पुलिस ने दोनों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन




झबरेड़ा थाना क्षेत्र स्थित गांव झबरेड़ी निवासी राजकुमार ने पुलिस कोबताया कि वर्ष 2016 में उसकी मुलाकात रुड़की निवासी दो लोगों से हुई थी। दोनों ने बताया था कि वन विभाग में नौकरी निकली है। वह नौकरी करना चाहता है तो उनकी वन विभाग में जान-पहचान है और वह नौकरी लगवा देंगे। नौकरी लगवाने की एवज में 10 लाख रुपये की मांग की थी।
विज्ञापन


बताया कि झांसे में आकर उसने दोनों को आठ लाख रुपये दे दिए थे। आरोप है कि कई माह बीत जाने के बाद भी नौकरी नहीं लगी तो उसने अपनी रकम वापस मांगी। आरोप है कि इस पर दोनों ने रकम वापस करने से इन्कार कर दिया। साथ ही रकम मांगने पर धमकी भी दी। झबरेड़ा एसओ अंकुर शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर सचिन कुमार और परविंदर नागर निवासी कृष्णानगर, रुड़की के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed