{"_id":"61927761dc09417923675f94","slug":"changing-the-fate-of-uttarakhand-is-in-the-hands-of-the-people-gautam-roorkee-news-drn396152780","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता युवक का शव फंदे पर लटका मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापता युवक का शव फंदे पर लटका मिला
विज्ञापन
लंढौरा क्षेत्र के जौरासी गांव में युवक का शव मिलने के बाद जानकारी लेती पुलिस व मौके पर जमा भीड़।
- फोटो : ROORKEE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच दिन से लापता युवक का शव घर के पास ही भूसे के कमरे में संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला है। शव मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
ग्राम जौरासी जबरदस्तपुर निवासी शाहरुख (21) दस नवंबर को लापता हो गया था। परिजनों ने उसकी आसपास और रिश्तेदारी में तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया था। इसकी सूचना पुलिस को भी दी गई। पुलिस ने युवक की तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा था। सोमवार सुबह भूसे के कमरे के पास कुछ बच्चे खेल रहे थे। इस बीच उन्हें कमरे से बदबू आई तो उन्होंने परिजनों को बताया।
परिजनों ने कमरे के अंदर देखा तो शाहरुख फंदे से लटका था। परिजनों ने पुलिस आने से पहले ही शव को उतार लिया। बताया जा रहा है कि भूसे के कमरे के दरवाजे पर ईंटें लगी थी। युवक के पैर जमीन पर लगे थे। पूरा शरीर काला पड़ गया था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया। कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।