श्री श्याम खाटू का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान भजन संध्या का आयोजन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने बाबा के दिव्य दर्शन कर मन्नतें भी मांगीं।
शनिवार की देर शाम को श्री श्याम मंदिर कीर्तन भवन मंगलौर में श्री श्याम खाटू वाले का जन्मदिन धूमधाम के साथ मनाया गया। पंडित विनोद बडोला ने पूजन अर्चना कराई। इसके बाद भजन गायकों ने श्रद्धालुओं को भजन सुनाकर बाबा की महिमा का गुणगान किया। कार्यक्रम में भजन गायक अक्षित त्यागी, अंकित गुप्ता, विनोद सचदेवा व लवकुश गाबा ने भजन सुनाए। कार्यक्रम संयोजक शोभित गुप्ता ने बताया कि पिछले नौ वर्षों से लगातार बाबा का जन्मदिवस मनाया जा रहा है। इस अवसर पर राकेश अग्रवाल, सचिन गुर्जर, विकास पाल, महेश पाल, विशु शर्मा, नमन गुलाटी, सचिन गुप्ता, अक्षय सैनी, नितिन, आदेश महावर, रवि, सुशील सिंघल, हरीश भारद्वाज और कमल भाटिया आदि मौजूद रहे। संवाद