{"_id":"69a5e18ccd6881e5c00eb01d","slug":"caught-slaughtering-animals-and-transporting-them-on-a-cart-roorkee-news-c-5-1-drn1027-913472-2026-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: पशु कटान कर रेहड़े पर ले जाते पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: पशु कटान कर रेहड़े पर ले जाते पकड़ा
विज्ञापन
कोतवाली रुड़की पुलिस ने पशु के अवैध कटान और मांस के अवैध परिवहन के मामले में कार्रवाई करते हुए 100 किलोग्राम मांस बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
दो मार्च को उपनिरीक्षक आनंद मेहरा पुलिस टीम के साथ शांति व्यवस्था व अपराध रोकथाम के लिए गश्त पर थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर मछली चौक क्षेत्र में एक मोटरसाइकिल रेहड़े को रोका गया। जांच में रेहड़े पर कटा हुआ मांस, खुर-खाल सहित अन्य अवशेष लदे मिले। रेहड़ा चालक ने अपना नाम शहजाद निवासी रामपुर बताया और स्वीकार किया कि मांस इनाम के घर से लाया गया था जहां पशु का अवैध कटान किया गया।
मांस का कोई वैध बिल या लाइसेंस प्रस्तुत नहीं किया गया। मौके पर पशु चिकित्सक द्वारा निरीक्षण में मांस को गोवंशीय बताया गया। बरामद मांस को चिकित्सकीय निर्देश पर नष्ट कराया गया। आरोपी शहजाद को पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया जबकि अपराध में प्रयुक्त मोटरसाइकिल रेहड़ा भी जब्त कर लिया गया। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।