{"_id":"57e179de4f1c1bff44a829e8","slug":"cast-certificate-found-forged-in-enquiry","type":"story","status":"publish","title_hn":"जांच में फर्जी पाया गया जाति प्रमाण पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जांच में फर्जी पाया गया जाति प्रमाण पत्र
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
Updated Tue, 20 Sep 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर प्रधान बनने के आरोप पर जांच टीम बिजनौर पहुंची तो वहां भी प्रमाण पत्र फर्जी पाया गया। टीम ने महिला प्रधान के मायके एवं आसपास के गांवों में धनगर जाति से जारी होने वाले प्रमाण पत्रों की जांच की तो किसी एक का भी एससी का प्रमाण पत्र नहीं मिला। अब टीम रिपोर्ट जल्द डीएम को भेजेगी।
विज्ञापन
बहादराबाद ब्लॉक क्षेत्र के गांव औरंगाबाद में पंचायत चुनाव के दौरान धनगर जाति से एससी का प्रमाण पत्र हासिल कर हृदयेश देवी ग्राम प्रधान बनी थी। लेकिन विपक्ष ने उसके जाति प्रमाण पत्र को फर्जी बताते हुए प्रशासन से शिकायत की थी। प्रशासन ने जाति प्रमाण पत्र निरस्त भी कर दिया था, लेकिन प्रधान पक्ष की ओर से प्रशासन की इस कार्रवाई को हाईकोर्ट में चुनौती दी। उस पर हाईकोर्ट ने जिलाधिकारी को स्क्रू्टनी कमेटी गठित कर मामले के निस्तारण के आदेश भी दिए थे।
विज्ञापन
जिलाधिकारी हरबंस सिंह चुघ ने जाति प्रमाण पत्र की सत्यता जांचने के लिए एक जांच टीम गठित की थी। टीम ने बिजनौर पहुंचकर ग्राम प्रधान के प्रमाण पत्र की जांच के लिए धनगर जाति के अन्य लोगों से पूछताछ की। टीम के सदस्य टीआर मलेटा ने बताया कि पूछताछ के दौरान सामने आया कि प्रधान के गांव एवं आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले धनगर जाति के लोगों में से किसी एक का भी एससी का प्रमाण पत्र नहीं बना है। उनका कहना है कि जांच टीम, रिपोर्ट जल्द डीएम को भेजेगी।
विज्ञापन