फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Case registered against three in assault

मारपीट में तीन के खिलाफ केस दर्ज

Sun, 10 Jul 2022 09:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jul 2022 09:51 PM IST
विज्ञापन
Case registered against three in assault
खेड़ी मुबारकपुर गांव में फसल नष्ट करने एवं मारपीट के मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

लक्सर कोतवाली क्षेत्र के गांव खेड़ी मुबारकपुर निवासी जितेंद्र सिंह ने मारपीट के मामले में बताया कि गांव के ही अजय कुमार, सतपाल एवं एक अज्ञात आरोपी खेत में खड़ी फसल को नष्ट कर रहे थे। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो तीनों ने एकत्र होकर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की नीयत से हमला बोल दिया। शोर मचाने पर आसपास से गुजर रहे ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। ग्रामीणों को मौके पर एकत्र होता देख हमलावर गंभीर हालत में छोड़कर मौके से फरार हो गए। कोतवाली प्रभारी यशपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर पांडा में एक किसान के खेत में लगे नलकूप से उपकरण चोरी कर लिए गए। किसान ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
कलियर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर पांडा गांव निवासी सचिन कुमार ने पुलिस को बताया कि उसके खेत में लगे नलकूप के कमरे का ताला तोड़कर चोरों नेे कटआउट, केबल, स्टार्टर, मीटर समेत अन्य उपकरण चोरी कर लिए हैं। पीड़ित किसान सचिन कुमार ने अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। एसओ मनोहर सिंह भंडारी का कहना है तहरीर के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed