फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Roorkee: Case on many Congress men including former CM Rawat, three MLAs

रुड़की: पूर्व सीएम हरीश रावत और तीन विधायकों समेत कईं कांग्रेसियों पर मुकदमा

Mon, 17 Aug 2020 11:19 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Mon, 17 Aug 2020 11:19 AM IST
विज्ञापन
Roorkee: Case on many Congress men including former CM Rawat, three MLAs
बैलगाड़ी पर हरीश रावत ने निकाली यात्रा - फोटो : अमर उजाला

रुड़की में तिरंगा यात्रा में कोरोना की गाइडलाइन के उल्लंघन के आरोप में पूर्व सीएम हरीश रावत और भगवानपुर, कलियर व मंगलौर विधायकों समेत 16 कांग्रेसियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। जबकि 150 अज्ञात कांग्रेसियों के खिलाफ भी पुलिस ने केस दर्ज किया है।

विज्ञापन


पूर्व सीएम की तिरंगा यात्रा में शामिल कांग्रेसियों को पुलिस वीडियो और फोटो के आधार पर चिह्नित कर रही है। बताया जा रहा है कि कई और कांग्रेसियों के नाम भी पुलिस वीडियो के आधार पर केस में शामिल कर सकती है।
विज्ञापन



पूर्व सीएम हरीश रावत ने शनिवार को भगवानपुर विधायक ममता राकेश, मंगलौर विधायक काजी निजामुद्दीन और कलियर विधायक फुरकान अहमद के साथ कई कांग्रेसियों को साथ लेकर ढंडेरा से लंढौरा तक बैलगाड़ी पर तिरंगा यात्रा निकाली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना को लेकर जारी गाइडलाइन का पालन नहीं किया

यात्रा में बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता शामिल हुए थे। बताया जा रहा है कि यात्रा में कोरोना को लेकर जारी गाइडलाइन का पालन नहीं किया गया। शारीरिक दूरी के नियम की धज्जियां उड़ाई गईं।

इस पर पुलिस ने पूर्व सीएम हरीश रावत, तीनों विधायक समेत 16 कांग्रेसियों के खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम, धारा 188 समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। इसके अलावा 150 अज्ञात कांग्रेसियों को भी नामजद किया गया है। एसएसपी सेंथिल अबूदई कृष्णराज एस ने इसकी पुुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed