फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Case filed against five accused of attack

Roorkee News: हमले के पांच आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

Mon, 02 Oct 2023 11:35 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 02 Oct 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
Case filed against five accused of attack
जसपुर रणजीतपुर गांव में घर में घुसकर महिला व उसके बेटा-बेटी को धारदार हथियार से वारकर गंभीर रूप से घायल कर दिए जाने के मामले में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन




कोतवाली क्षेत्र के जसपुर रणजीतपुर गांव निवासी पप्पू ने कोतवाली पुलिस को बताया था कि 18 सितंबर को उसका भाई मांगेराम, माता सुधा व बहन चांदनी घर के आंगन में रात के समय खाना खा रहे थे। इसी बीच गांव के दूसरे पक्ष के पांच लोग धारदार हथियार लेकर उनके घर में घुस आए और उन्होंने उसके भाई मांगेराम के सिर पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन




इसके बाद उसकी माता सुधा व बहन चांदनी ने आरोपी हमलावरों के कब्जे से भाई मांगेराम को बचाने की कोशिश की लेकिन उन्होंने उनके साथ भी मारपीट की और हमला करके घायल कर दिया। शोर शराबा सुनकर कई लोग मौके पर आ गए। उन्होंने 108 एंबुलेंस को घटना की जानकारी दी। आरोप है कि आरोपी हमलावरों ने एंबुलेंस से भी उसके भाई मांगेराम को नीचे उतारने की कोशिश की। कोतवाली के कार्यवाहक इंस्पेक्टर यशवीर सिंह नेगी ने बताया कि तहरीर के आधार पर अशोक, रामकुमार, सुभाष, सोनू व महावीर निवासी जसपुर रणजीतपुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पड़ताल शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed