फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Case filed against 400 including ASP chief Chandrashekhar and candidate

आसपा प्रमुख चंदशेखर और प्रत्याश समेत 400 पर केस दर्ज

Sun, 06 Feb 2022 09:50 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 06 Feb 2022 09:50 PM IST
विज्ञापन
Case filed against 400 including ASP chief Chandrashekhar and candidate
आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्र शेखर आजाद एवं पूर्व विधायक हाजी तस्लीम अहमद के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन के मामले में केस दर्ज किया गया है। साथ ही मामले में 11 नामजद समर्थकों समेत चार सौ अज्ञात के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं कलियर में भी बिना अनुमति रोड शो और जुलूस निकालने पर चुनाव आयोग की उड़न दस्ता टीम ने राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्र शेखर आजाद व प्रत्याशी वहीद उर्फ भूरा समेत सात नामजद व 150 अज्ञात के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

शनिवार को सुल्तानपुर में पूर्व विधायक एवं पार्टी के प्रत्याशी हाजी तस्लीम अहमद के पक्ष में आसपा प्रमुख की ओर से रोड शो निकाला गया था। इसके लिए पुलिस-प्रशासन की ओर से अनुमति नहीं ली गई थी। इस पर पुलिस और प्रशासन की ओर से रोड शो की वीडियोग्राफी कराई गई थी। इस बीच आचार संहिता और कोविड गाइड लाइन की जमकर धज्जियां उड़ाई गई थीं। कोतवाली प्रभारी यशपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद उर्फ रावण, प्रदेश अध्यक्ष महक सिंह, भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष मुन्नीलाल शिंदे, प्रत्याशी एवं पूर्व विधायक हाजी तसलीम अहमद, प्रधान अतहर, मजहर नेता, मतलूब, मंगता निवासी सुल्तानपुर, दीपक सैठपुर, राजू महरौली और चार सौ अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि रोड शो की ग्राम पंचायत विकास अधिकारी विकासखंड लक्सर रविंद्र सैनी, कनिष्ठ सहायक खंड शिक्षा अधिकारी मुकुल चौहान, जिला मजिस्ट्रेट प्रमोद कुमार की ओर से शिकायत की गई थी।
विज्ञापन

वहीं दूसरी तरफ कलियर में आजाद समाज पार्टी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद ने कलियर में पार्टी प्रत्याशी वहीद उर्फ भूरा के पक्ष में रोड शो और जुलूस निकाला था। उन्होंने इसकी अनुमति नहीं ली थी। इस दौरान आचार संहिता और कोविड गाइड लाइन उल्लंघन करने का आरोप लगाया गया था। एसओ धर्मेंद्र राठी ने बताया कि पार्टी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद, प्रत्याशी वहीद उर्फ भूरा, राशिद अली, गुलजार चौधरी मोईन, इमरान, गुलफाम समेत 150 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed