फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Case against three for assault with Energy Corporation team

Roorkee News: ऊर्जा निगम की टीम के साथ मारपीट में तीन पर केस

Tue, 14 Jan 2025 11:31 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
Case against three for assault with Energy Corporation team
एक दुकान पर बकाया बिल जमा न करने के बाद कनेक्शन काटने गई ऊर्जा निगम की टीम के साथ तीन लोगों के मारपीट और जान से मारने की कोशिश के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही मारपीट करने वालों की तलाश शुरू कर दी है। वहीं, इस मामले में मारपीट का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।
विज्ञापन


लक्सर ऊर्जा निगम कार्यालय में लाइनमैन आरिफ निवासी अब्दुल रहीमपुर, थाना खानपुर ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि सोमवार को ऊर्जा निगम के एसडीओ अमीचंद, जेई संदीप व रामकुमार नेतृत्व में टीम बसेड़ी अड्डे पर पहुंची थी। टीम ने दुकानदार नसीम से बकाया बिल जमा करने की बात कही थी लेकिन उसने असहमति जताई। इस पर वह कनेक्शन काटने लगा।
विज्ञापन




आरोप है कि रियाजुल, काला, साहिल ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर तीनों ने मारपीट शुरू कर दी थी। आरोप है कि उक्त लोगों ने रॉड से हमला कर जान से मारने की भी कोशिश की। आसपास के लोगों ने किसी तरह उसे बचाया। कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed