फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Case against lawyer for spreading rumors

सुबह चार अफवाह फैलाने पर वकील के खिलाफ केस

Mon, 23 Mar 2020 08:03 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2020 08:03 PM IST
विज्ञापन
Case against lawyer for spreading rumors
लंढौरा में रविवार की रात उड़ी अफवाह के दौरान घरों के बाहर खड़े लोग। - फोटो : ROORKEE
सोशल मीडिया पर लोगों के मरने वालों की अफवाह फैलाने वाले वकील के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, पुलिस ने लोगों से अफवाहें न फैलाने और उन पर ध्यान न देने की अपील की है। पुलिस ने चेतावनी दी कि यदि कोई अफवाह फैलाता है तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

रविवार रात एक अफवाह ने पुलिस-प्रशासन और आम जनता की नींद उड़ा दी। रात में ही लोगों के फोन घनघनाने लगे। इस पर एसएसपी ने ऑडियो और वीडियो सोशल मीडिया पर डालकर संदेश दिया कि यह अफवाह है। लोगों को इस पर ध्यान नहीं देना चाहिए। शांति व्यवस्था बनाए रखें। इसी बीच मंगलौर के एक वकील ने व्हाट्सएप पर लोगों के मरने की फोटो डाल दी, जो देखते ही देखते ही वायरल हो गई। सोशल मीडिया पर अफवाह वाला वीडियो देख लोगों ने स्क्रीन शॉट पुलिस को भेजा। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अधिवक्ता को कोतवाली बुलाकर फटकार लगाई। एसपी देहात एसके सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वाले वकील मंगलौर निवासी फईम मिर्जा उर्फ प्रिंस मिर्जा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed