{"_id":"3bfd47c2e2dee1234eea3bca6d4fae27","slug":"car-snatched-forcely-from-driver-and-looted-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चालक को बंधक बना कार लूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चालक को बंधक बना कार लूटी
ब्यूरो/रुड़की, अमर उजाला
Updated Thu, 25 Feb 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
जायरीन बनकर कार बुक करने के बाद चार बदमाश कलियर के एक ड्राइवर को बिजनौर (यूपी) ले गए और बंधक बनाकर कार लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन
ड्राइवर ने जैसे तैसे मंडावर थाने पहुंचकर पुलिस को आपबीती बताई। छानबीन में जुटी मंडावर पुलिस ने कलियर के दो टैंपो चालकों को हिरासत में लिया है।
कलियर दरगाह क्षेत्र में बुधवार को चार युवक बतौर जायरीन दरगाह क्षेत्र में घूम रहे थे। उन्होंने हरिद्वार घूमने के लिए स्कॉर्पियो ड्राइवर वसीम से संपर्क किया और बुकिंग कर उसे अपने साथ ले गए। वसीम के मुताबिक बदमाश उसे बंधक बनाकर हरिद्वार श्यामपुर से होते हुए चिड़ियापुर ले गए।
मंडावर के पास पहुंचते ही उसे कार से धक्का देकर बाहर फेंक फरार हो गए। उसके बाद चालक जैसेतैसे मंडावर चौकी पहुंच पुलिस को मामले से अवगत कराया। इस दौरान उसने पुलिस को बताया कि चारों बदमाशों ने उसकी कार से पहले दो टैंपो चालकों से बुकिंग की बात कही थी। लेकिन टैंपो चालकों ने हरिद्वार जाने से मना करते हुए उनका संपर्क स्कॉर्पियो ड्राइवर वसीम से कराया था। उसके तुरंत बाद मंडावर पुलिस कलियर पहुंची और दोनों को अपने साथ मंडावर ले गई।
विज्ञापन