फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Car showroom sealed for not getting trade certificate

Roorkee News: ट्रेड प्रमाणपत्र नहीं मिलने पर कार शोरूम सील

Sat, 08 Mar 2025 12:01 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 08 Mar 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
Car showroom sealed for not getting trade certificate
क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय ने हरिद्वार रोड स्थित एक कार शोरूम पर छापा मारा। छापे में शोरूम में वाहनों को बेचने के लिए ट्रेड प्रमाणपत्र नहीं मिल पाए। इसके चलते शोरूम को सील कर दिया गया। शोरूम संचालक को एक सप्ताह का अल्टीमेटम दिया गया है। तय समय में जवाब नहीं देने पर नियमानुसार जुर्माना और अन्य विधिक कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन



क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय को सूचना मिली थी कि हरिद्वार रोड के कोर कॉलेज के पास एक कार शोरूम है। वहां पर बिना ट्रेड प्रमाणपत्र के पूर्व में वाहन बिक चुके हैं। इसके बाद शुक्रवार दोपहर के वक्त क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय की टीम ने शोरूम पर औचक छापा मारा। छापे में कार शोरूम के अंदर वहां मिले कागजात चेक किए गए तो ट्रेड प्रमाणपत्र नहीं मिल पाया। इसके बाद शोरूम को सील कर दिया गया।
विज्ञापन




कार शोरूम संचालक को एक सप्ताह के अंदर जारी किए गए नोटिस का जवाब देने का अल्टीमेटम दिया गया है। इस मौके पर एल्विन रॉक्सी (प्रशासन), कृष्ण चंद्र पलड़िया (प्रवर्तन), सईद अहमद, नवीन तिवारी, अनिल भारती, रमेश पंत, राकेश थपलियाल, प्रमोद कुमार, केके अंतिवाल और ओमकार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनवरी में भी कार शोरूम संचालक दी गई थी चेतावनी



क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय के मुताबिक जनवरी में भी कार शोरूम पर छापा मारा गया था। तब भी वहां पर प्रमाणपत्रों में कमी मिली थी लेकिन अब दोबारा से कार शोरूम पर छापा मारा गया तो यहां अनियमितता मिली है। इसके बाद अधिकारियों ने भी कड़ा रुख अपनाकर कार शोरूम को सील कर एक सप्ताह में जवाब मांगा है। एआरटीओ एल्विन रॉक्सी (प्रशासन) ने बताया कि पिछली बार भी कार शोरूम में छापे के दौरान प्रमाणपत्र में अनियमितता मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed