फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Capturing the property of Energy Corporation by breaking the wall

दीवार तोड़ ऊर्जा निगम की संपत्ति पर किया कब्जा

Sun, 05 Dec 2021 08:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 05 Dec 2021 08:36 PM IST
विज्ञापन
Capturing the property of Energy Corporation by breaking the wall
रुड़की स्थित नेहरु स्टेडियम के पास ऊर्जा निगम की जमीन पर दीवार तोड़कर किया गया अवैध कब्जा। - फोटो : ROORKEE
नेहरू स्टेडियम के पास बिजलीघर के सामने पड़ी ऊर्जा निगम की संपत्ति पर कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया है। दशकों पहले तक इस भूमि पर ऊर्जा निगम के एसडीओ के क्वार्टर हुआ करते थे। कब्जाधारियों ने अब दीवार तोड़कर वहां से रास्ता भी बना लिया है। वहीं, शुरू में ऊर्जा निगम के अधिकारियों ने मामले में कार्रवाई की, लेकिन अब शांत बैठ गए हैं।
विज्ञापन

नया पुल के पास स्थित बिजलीघर नंबर छह सामने सड़क के दोनों ओर दशकों से ऊर्जा निगम के सरकारी क्वार्टर बने हैं। शुरू में ये क्वार्टर एसडीओ और जेई को अलॉट होते थे। बाद में कुछ एसडीओ ने क्वार्टर लेने के बजाय अपने घरों से ही आनाजाना शुरू कर दिया। ऐसे में क्वार्टर धीरे-धीरे खंडहर में बदलते चले गए। इसी बीच इन क्वार्टरों से सटे एक मकान में उसके मालिक ने दुकान खोल ली। साथ ही मौका देख क्वार्टर वाली तरफ रास्ता खोल लिया। किसी ने मामले की जानकारी ऊर्जा निगम के अधिकारियों को दी।
विज्ञापन

जब अधिकारी मौके पर पहुंचे तो दूसरे पक्ष ने कुछ व्यक्तियों को मौके पर बुला लिया। इस दौरान खुद को सिंचाई विभाग का अधिकारी बताते हुए एक व्यक्ति भी आया। उसने संपत्ति सिंचाई विभाग की बताई। इसके बाद ऊर्जा निगम के अधिकारी लौट आए। वहीं, कब्जाधारी ने एक बार फिर ऊर्जा निगम की दीवार तोड़कर सड़क पर अपना रास्ता खोल लिया और वहां गेट लगाने का प्रयास किया। इस बार भी अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने मौके पर गेट तो नहीं लगने दिया, लेकिन संपत्ति से कब्जा नहीं हटवा सके। सूत्रों के अनुसार, भूमि पर कब्जा करवाने के मामले में ऊर्जा निगम के कुछ पूर्व अधिकारियों की मिलीभगत सामने आई है। यदि समय पर कार्रवाई होती तो भूमि से कब्जा हट सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
मामला सामने आने पर संबंधित अधिकारियों से बात की गई है। साथ ही कब्जाधारी को चेतावनी दी गई। मामले से ज्वाइंट मजिस्ट्रेट को अवगत करा दिया गया है। यदि संपत्ति से कब्जा नहीं हटा तो पुलिस में शिकायत की जाएगी।
-नंदिता अग्रवाल, अधिशासी अभियंता, ऊर्जा निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed