फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Cantt board will make hostel for working women

कामकाजी महिलाओं के लिए हास्टल बनाएगा कैंट बोर्ड

Sat, 08 Apr 2017 10:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुड़की
अमर उजाला ब्यूरो रुड़की Updated Sat, 08 Apr 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
शिक्षानगरी में कामकाजी महिलाओं की सुविधाओं के लिए कैंट बोर्ड हॉस्टल बनाने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए भूमि चिह्नित कर ली गई है। करीब सप्ताह पूर्व बोर्ड बैठक में भी प्रस्ताव पारित हो गया है। इसके तहत करीब साढ़े चार करोड़ रुपये की लागत से 36 रूम के डबल सीटर हास्टल बनाया जाना है। प्रस्ताव को सेंट्रल कमांड के पास भेज दिया गया है, वहां से हरी झंडी मिलते ही इस पर काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


रुड़की, भगवानपुर और इसके आसपास कई औद्योगिक इकाईयां स्थापित हैं। इनमें हजारों महिलाएं काम करती हैं, लेकिन इनके लिए सबसे बड़ी समस्या आवास की है। इसी को ध्यान में रखते हुए रुड़की कैंटोनमेंट बोर्ड, बोर्ड ने क्षेत्र की कामकाजी महिलाओं के लिए हास्टल बनाने का निर्णय लिया है। बोर्ड प्रबंधन रियायती दरों पर महिलाओं को कमरे उपलब्ध कराएगा। हास्टल के लिए कैंट बोर्ड ने जमीन चिह्नित कर ली है। बोर्ड के सीईओ अनंत आकाश के अनुसार लालकुर्ती में मारवाड़ स्कूल के सामने ग्राउंड में लगभग सात हजार स्क्वायर फीट की भूमि पर हास्टल बनाने का प्रस्ताव है। इस पर बोर्ड बैठक में सहमति भी बन गई है। सेंट्रल कमांड से हरी झंडी मिलते ही हास्टल निर्माण का काम शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed