{"_id":"ea4cacdc07e3903d496c113b6c5b0176","slug":"burglery-in-assistent-engineer-residence-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहायक अभियंता का घर खंगाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहायक अभियंता का घर खंगाला
ब्यूरो/रुड़की, अमर उजाला
Updated Fri, 26 Feb 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरों ने एक सहायक अभियंता के घर का ताला तोड़कर हजारों रुपये की नकदी, टैब और अन्य सामान चोरी कर लिया है। पुलिस चोरों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
नहर पटरी रेलवे पुल के समीप स्थित वल्र्ड बैंक कालोनी निवासी सहायक अभियंता राजकुमार बृहस्पतिवार की सुबह को अपनी पत्नी के साथ देहरादून गया था। जब वह शाम के समय वापस लौटे तो उनके क्वार्टर का ताला टूटा हुआ था। घर के भीतर जाकर देखा तो सारा सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी में रखे करीब 7-8 हजार रुपये गायब थे। इसके अलावा टैब और कुछ अन्य सामान भी चोर अपने साथ ले गए। कोतवाली सिविल लाइंस के एसएसआई गोविंद कुमार ने बताया कि चोरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन