{"_id":"57473c104f1c1b44076907db","slug":"burglary-in-junior-engineers","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने खंगाला जेई का बंद मकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरों ने खंगाला जेई का बंद मकान
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
Updated Thu, 26 May 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिंचाई विभाग की कालोनी में चोरों ने दिन दहाड़े एक जेई का मकान खंगाल दिया। चोरों ने ताला तोड़कर हजारों की नकदी जेवर व सामान पर हाथ साफ कर दिया। जेई अनिल त्यागी बृहस्पतिवार शाम जब देहरादून से लौटे तो ताला टूटा मिला। पुलिस चोरी की जांच कर रही है।
सिंचाई विभाग में जेई अनिल त्यागी का परिवार नहर किनारे विभागीय कॉलोनी में रहता है। उनकी पत्नी बेटी को लेकर कोचिंग के सिलसिले में कोटा राजस्थान गई थी। बृहस्पतिवार की सुबह विभागीय काम से उन्हें देहरादून जाना पड़ा। इस बीच चोरों ने घर का ताला तोड़कर नकदी और जेवर गायब कर दिए। शाम के समय जब अनिल त्यागी घर लौटे तो गेट का ताला टूटा मिला।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। आसपास के लोगों से भी घटना की जानकारी जुटाई। पड़ोसियों को भी दिन दहाड़े हुई चोरी की भनक नहीं लगी। कालोनी में इससे पहले भी कई चोरियां हो चुकी हैं। वहीं गंगनहर कोतवाली प्रभारी जवाहर लाल ने बताया कि घटना की तहरीर नहीं मिली है, जांच की जा रही है। जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा।