फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Bulldozer run on encroachment in housing development

आवास विकास में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर

Fri, 29 Apr 2022 10:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 29 Apr 2022 10:21 PM IST
विज्ञापन
Bulldozer run on encroachment in housing development
रुड़की स्थित आवास विकास में अतिक्रमण हटाती जेसीबी। - फोटो : ROORKEE
नगर निगम, एचआरडीए और प्रशासन की संयुक्त टीम की ओर से बुलडोजर चलाकर आवास विकास में किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। इस दौरान टीम को विरोध का सामना भी करना पड़ा। इस दौरान पुलिस भी मौके पर मौजूद रही।
विज्ञापन

आवास विकास में किए गए अवैध अतिक्रमण की शिकायत लंबे समय से एचआरडीए, नगर निगम और प्रशासन से की जा रही थी। इस पर संज्ञान लेते हुए अतिक्रमण करने वालों को नोटिस जारी किए गए थे। नोटिस में अतिक्रमण न हटाने पर तोड़ने की बात कही गई थी। अतिक्रमण न हटाए जाने पर तीनों विभागों की टीम शुक्रवार की दोपहर आवास विकास पहुंची। टीम ने अतिक्रमण हटाने के लिए मौके पर जेसीबी बुलाई। इसके बाद जेसीबी की मदद से टीनशेड को हटाया गया। इस बीच लोगों ने विरोध किया लेकिन अतिक्रमण हटा दिया गया। वहीं, टीम की कार्रवाई से शहर में अन्य जगहों पर अतिक्रमण करने वालों में खलबली मच गई। इस दौरान नगर आयुक्त विजयनाथ शुक्ला, एचआरडीए के एई डीएस रावत, तहसीलदार चंद्रशेखर, नायब तहसीलदार दयाराम सहित पुलिस बल मौजूद रहा। वहीं, नगर आयुक्त ने बताया कि आवास विकास में व्यावसायिक प्रकार के अतिक्रमण को हटाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed