फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   BSP command once again handed over to external commander

बसपा की कमान एक बार फिर बाहरी सेनापति के हवाले

Thu, 13 Aug 2020 11:44 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2020 11:44 PM IST
विज्ञापन
BSP command once again handed over to external commander
अपने कड़े अनुशासन और सख्त फैसलों के लिए जानी जाने वाली बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती उत्तराखंड में लगातार दरक रहे बसपा के संगठन को संभाल पाने में सफल होती नहीं दिख रही हैं। खासतौर पर उत्तराखंड में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष को लेकर उन्होंने जितने भी प्रयोग किए उनमें से अधिकतर लगातार फेल होते जा रहे हैं। फल स्वरूप राज्य बनने के 20 साल बाद बहुजन समाज पार्टी को उत्तराखंड में प्रदेश अध्यक्ष चुनने के लिए बाहरी कार्यकर्ता पर विश्वास जताना पड़ा। एक बार फिर उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के निवासी नरेश गौतम को उत्तराखंड का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है।
विज्ञापन

वर्ष 2000 में जब उत्तराखंड का गठन हुआ था, उस समय हरिद्वार जनपद में बहुजन समाज पार्टी सबसे मजबूत राजनीतिक दल थी। 2002 में हुए विधानसभा चुनाव में 9 में से 5 सीट जीतकर बसपा ने अपनी धमक का परिचय कराया था। 2012 के चुनाव में तो पार्टी के नेताओं का आत्मविश्वास इतना बढ़ा हुआ था कि वह उत्तराखंड में भी अपनी सरकार बनाने का दावा कर रहे थे।
विज्ञापन

हालांकि इसी चुनाव में बसपा का ग्राफ गिरना शुरू हो गया था। उस समय बसपा केवल तीन ही सीटें जीत पाई थी। उसमें से भी दो विधायक पार्टी से अलग होकर कांग्रेस का हाथ थाम बैठे थे। राज्य गठन के बाद से कई बार बसपा को उत्तराखंड के नेताओं के बजाए बाहरी नेताओं की अध्यक्ष पद पर ताजपोशी करनी पड़ी। सबसे पहले आरके बर्मन, फिर दो बार डॉ. मेघराज जरावरे जहां सहारनपुर जनपद से आकर उत्तराखंड में बसपा की कमान संभाल चुके हैं। वहीं तीन साल पहले युवा नेता कुलदीप बालियान को भी सहारनपुर से लाकर उत्तराखंड की कमान सौंपी। पार्टी प्रदेश के कई नेताओं जिनमें चरण सिंह, नत्थू सिंह चौधरी, शीशपाल सहित कई नेताओं पर दांव खेल चुका है, लेकिन पार्टी हाईकमान के इशारों पर उम्मीदों पर कोई भी सफल नहीं हो सका। पार्टी हाईकमान को एक बार फिर बाहरी सेनापति पर ही दांव खेलना पड़ा और सहारनपुर के रहने वाले बसपा के पुराने समर्पित कार्यकर्ता नरेश गौतम को पार्टी की कमान सौंप दी गई है। नरेश गौतम का कहना है कि वे पार्टी को मजबूत बनाने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed