फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Brother's wrist decorated with a solid string of relationship

हिन्दू बहन ने मुस्लिम भाई की कलाई पर बांधी राखी

Sun, 22 Aug 2021 11:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 22 Aug 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Brother's wrist decorated with a solid string of relationship
भाई की कलाई पर राखी बांधती बहन। - फोटो : ROORKEE
रुड़की/खानपुर/लक्सर। शहर और देहात में रक्षाबंधन का पर्व धूमधाम से मनाया गया। बहनों ने भाइयों की कलाई पर रंगबिरंगी राखियां बांधीं तो भाइयों ने भी बहन को रक्षा का वचन देकर उपहार भेंट किए। सुबह से ही बहनों ने भाइयों के लिए उपवास रखा। कलाई पर राखी बांधकर उपवास खोला। इस दौरान बाजारों में राखी और मिठाई खरीदने के लिए भारी भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन

रविवार को रक्षाबंधन पर बहनें सुबह ही तैयार हो गई थीं, लेकिन भद्रा नहीं होने के कारण बिना समय के बंधन के शाम तक सुविधा अनुसार रक्षा सूत्र बांधा। बहनों ने भाइयों की कलाई पर सुंदर रंगबिरंगी राखी बांधकर तिलक लगाया और आरती उतारी। साथ ही रक्षा का वचन लिया। भाई भी उपहार देने में पीछे नहीं रहे। कुछ बहनें भाइयों को राखी बांधने के लिए घर पहुंचीं तो कुछ भाई राखी बंधवाने खुद बहनों के पास पहुंचे। वहीं, सुबह से ही बाजारों में राखी खरीदने के लिए दुकानों पर महिलाओं और युवतियों की भीड़ रही।
विज्ञापन

मिठाइयों की दुकानों पर भी लोगों ने जमकर मिठाई खरीदी। लक्ष्मी देवी, अनीता शर्मा, संगीता और शुभम वर्मा, रविकांत आदि ने बताया कि रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन अटूट रिश्ते का प्रतीक है। भाई अपनी बहन से राखी बंधवाकर रक्षा करने का वचन देता है। यह त्योहार आपसी प्रेम और सौहार्द का भी प्रतीक है। वहीं, देहात क्षेत्र के भगवानपुर, झबरेड़ा, नारसन, मंगलौर, पिरान कलियर, लक्सर, खानपुर, सुल्तानपुर, रायसी और भिक्कमपुर क्षेत्रों में भाई-बहन का पवित्र त्योहार रक्षाबंधन धूमधाम से मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
हिंदू बहन ने मुस्लिम भाई को बांधी राखी
रुड़की। अली खान हर रक्षाबंधन पर अपनी हिंदू बहन टीना शर्मा से राखी बंधवाना नहीं भूलते हैं। साथ ही रक्षा का वचन देकर भाईचारे को मजबूत करते हैं। इस बार भी दोनों ने रक्षाबंधन का त्योहार मनाकर गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल पेश की।

करीब 16 साल पहले भाई-बहन के रिश्तों की शुरूआत हुई थी, जो आज भी बदस्तूर कायम है। अनमोल रिश्ते में बंधने के बाद दोनों एक-दूसरे के सुख-दुख में भी काम आते हैं। रविवार को रक्षाबंधन पर अली खान ने टीना शर्मा के घर पहुंचकर राखी बंधवाई और उनकी रक्षा का वचन दिया। अली खान बताते हैं कि वह कई वर्षों से अपनी बहन टीना शर्मा से राखी बंधवाते आ रहे हैं। पक्के धागे से बंधा यह रिश्ता भाई बहन का अटूट बंधन है। वहीं, टीना शर्मा बताती हैं कि रक्षाबंधन ही नहीं, वे दोनों ईद, होली और दीवाली का त्योहार एक साथ मनाते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed