{"_id":"588e27804f1c1b8a17e80061","slug":"breaking-the-glass-of-the-car-and-beat-the-neighbors","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार के शीशे तोड़ने को लेकर पड़ोसियों में मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार के शीशे तोड़ने को लेकर पड़ोसियों में मारपीट
अमर उजाला ब्यूरो रुड़की
Updated Sun, 29 Jan 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
किसी ने एक कार के दो शीशे तोड़ दिये। इस बात को लेकर दो पड़ोसी आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों में मारपीट हुई। दोनों ने एक दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है। कोतवाली में भी दोनों पक्षों के बीच नोकझोंक हुई।
गंगनहर कोतवाली अंतर्गत आवास-विकास निवासी रोहित ने नई कार पास के एक मैदान में खड़ी की थी। रात किसी ने उसकी कार के दो शीशे तोड़ दिये। सुबह जब वह सोकर उठा और कार के पास गया तो कार के शीशे टूटे देखकर आक्रोशित हो गया। परिवार के अन्य सदस्य भी वहां आ गए। उसने एक पड़ोसी पर कार के शीशे तोड़ने का संदेह प्रकट किया। इस पर पड़ोसी के साथ उसकी नोकझोंक हो गई। देखते ही देखते दोनों में धक्का मुक्की के साथ ही मारपीट हो गई। बाद में दोनों पक्ष कोतवाली गंगनहर पहुंचे और एक दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। दोनों पक्षों के परिचित भी कोतवाली में आ गए। कोतवाली में ही दोनों पक्षों में नोकझोंक शुरू हो गई। इस पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक चंद्रभान सिंह ने दोनों पक्षों को फटकार लगाई। उन्होंने दोनों पक्षों से तहरीर मांगी। पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन करेगी। जो भी दोषी होगा। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।