{"_id":"58079e8f4f1c1b642e704673","slug":"bodies-found-in-ganga-canal-murder-suspected","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगनहर में मिला शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगनहर में मिला शव, हत्या की आशंका
अमर उजाला ब्यूरो रुड़की
Updated Wed, 19 Oct 2016 09:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंग नहर से एक सड़ागला शव बरामद हुआ है। लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मामले में हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मृतक की शिनाख्त कराने का भी प्रयास कर रही है।
मेहवड़ पुल के समीप बुधवार सुबह नहर पटरी से गुजर रहे लोगों को बंद पड़ी गंगनहर में एक शव पड़ा नजर आया। लोगों ने इस बात की जानकारी पिरान कलियर पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। शव पूरी तरह से सड़ गल चुका था। पुलिस ने शव के संबंध में आसपास के लोगों से पूछताछ भी की। लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मामले में आशंका जताई जा रही है कि व्यक्ति की हत्या की गई है। हालांकि पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पता चल सकेगा। मृतक की शिनाख्त कराए जाने को लेकर भी प्रयास किए जा रहे हैं। इसके संबंध में विभिन्न थानों को सूचना दे दी गई है। मृतक की उम्र 50 वर्ष के लगभग है।
सड़क दुर्घटना में वृद्धा सहित दो घायल
इमलीखेड़ा गांव के समीप एक कार ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार युवक और एक वृद्धा घायल हो गई। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना के बाद चालक कार लेकर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
सहारनपुर जिले के रामपुर मनिहारन निवासी मोनू एवं वृद्धा चमनी देवी बाइक से हरिद्वार में किसी रिश्तेदार के यहां तेहरवीं पर गए थे। दोपहर के समय यह बाईपास मार्ग से वापस लौट रहे थे। जब यह इमलीखेड़ा गांव के समीप पहुंचे तो एक कार ने टक्कर मार दी। जिससे बाइक समेत दोनों नीचे गिर गए और घायल हो गए। दोनों घायलों को उपचार के लिए 108 सेवा से सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वृद्धा की हालत चिंताजनक बताई गई है।