फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Blaze from the sky, dark from the city to the countryside

आसमान से बरसी आफत, शहर से देहात तक अंधेरा

Thu, 06 Apr 2017 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुड़की
अमर उजाला ब्यूरो रुड़की Updated Thu, 06 Apr 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
 पिछले दो दिनों से चल रही मौसम की आंख मिचौली के बाद बृहस्पतिवार की शाम बारिश, अंधड़ और ओले गिरने से शहर की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। शहर से देहात तक अंधेरा छा गया। वहीं हरिद्वार हाईवे पर रोडवेज की बस पर शाम करीब सात बजे पेड़ गिरने से मार्ग जाम हो गया, जिससे वाहनों की लंबी कतार लग गई। खराब मौसम में यातायात सुचारु कराने में पुलिस कर्मियों के पसीने छूट गए। दूसरी ओर ठप हुई बिजली आपूर्ति रात भर आने की संभावना नहीं है।
विज्ञापन


शहर और देहात में बृहस्पतिवार की सुबह से चल रही तेज हवाओं के कारण बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई। खासतौर से मंगलौर, लंढौरा, बुग्गावाला, लक्सर, खानपुर सहित अन्य स्थानों पर बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई। अभी बिजली आपूर्ति सुचारु भी नहीं हुई थी कि शाम को बारिश के साथ ही अंधड़ और ओले ने उम्मीदों पर पानी फेर दिया। मौसम की मार के साथ ही देर शाम शहर से देहात तक अंधेरा छा गया। स्थिति यह हुई कि जगह-जगह तारों पर पेड़ और खंभे गिरने से बिजली आपूर्ति ठप हो गई। साथ ही मौसम का हाल देखते हुए ऊर्जा निगम की ओर से शहर और देहात को आपूर्ति करने वाली मुख्य लाइनों को भी बंद कर दिया गया, ताकि करंट से कोई हादसा नहीं हो।
विज्ञापन


इस दौरान हरिद्वार हाईवे पर रुड़की रोडवेज डिपो की एक बस पर बड़ा पेड़ गिर गया, जिससे हाईवे पर आवाजाही बंद हो गई। देखते ही देखते मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी की मदद से घंटों की मशक्कत के बाद पेड़ को हटाकर यातायात सुचारु कराया। गनीमत रही कि पेड़ गिरने से कोई हताहत नहीं हुआ। दूसरी ओर भगवानपुर, कलियर सहित अन्य स्थानों पर भी बिजली के तारों पर पेड़ गिरने से आपूर्ति बाधित हुई। ऊर्जा निगम शहरी खंड के अधिशासी अभियंता एके सैनी का कहना है कि फिलहाल मौसम की खराबी से नुकसान का आकलन नहीं किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि एहतियातन मुख्य लाइनों को बंद कर दिया गया है। मौसम ठीक होने पर आपूर्ति सुचारु करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कलियर दरगाह परिसर में गिरा बड़ा पेड़
 बारिश और अंधड़ के दौरान कलियर के दरगाह परिसर में स्थित एक पेड़ धराशायी हो गया, जिसकी चपेट में आने से कई लोग बाल-बाल बच गए। किसी के हताहत नहीं होने से लोगों ने दरगाह साबिर पाक का शुक्रिया अदा किया।

दिनभर गुल रही बिजली
  अंधड आने के चलते पूरा दिन विद्युत आपूर्तिं ठप रही, जिससे ग्रामीणों को काफी दिक्कतो का सामना करना पड़ा।
बृहस्पतिवार को सुल्तानपुर क्षेत्र में सुबह करीब नौ बजे से तेज अंधड़ शुरू हो गया था, जिसके चलते पेड़ों की शाखाएं टूटकर विद्युत लाइन पर गिरती रहीं। इस कारण सुल्तानपुर क्षेत्र टिक्कमपुर, निहेंदपुर सुठारी, टांड़ा महतौली, अलावलपुर, फतवा, भोगपुर, टांड़ा भागमल, टांड़ा मझादा, बाड़ीटीप, तिलकपुरी आदि करीब दर्जनों गांव विद्युत आपूर्ति पूरे दिन ठप रही। ग्रामीण दिनेश कुमार, सचिन कुमार, राकेश, पंकज कुमार, दिलशाद, इमरान, आदि का कहना है कि पूरा दिन बिजली गायब रहने के चलते विद्युत से चलने वाले सभी उपकरण बंद रहे जिसकारण काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। विद्युत निगम के जेई आलोक चौहान का कहना है कि तेज हवा के चलते पेड़ टूटकर विद्युत लाइन पर गिरते रहे। जिसके चलते विद्युत आपूर्ति बंद रहीं।

विद्युत कटौती से आमजन परेशान
  दर्जनों गांव में बुधवार की रात 10 बजे से बिजली कटौती होने से लोगो को विभिन्न प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ा। सुबह पानी की किल्लत से लोगों की दिनचर्या भी प्रभावित हुई।

बुधवार की रात 10 बजे बिजली गुल होने पर बृहस्पतिवार शाम चार बजे तक सप्लाई सुचारू न होने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। नारसन कलां, खेड़ाजट, बूडपुर, बरमपुर कुंआहेड़ी आदि दर्जन भर गांवों में पूरी रात अंधेरा रहने के अलावा सुबह में पानी की दिक्कत रही। अभी आपूर्ति सुचारु करने का प्रयास चल रहा था कि बृहस्पतिवार की शाम अंधड़, बारिश और ओले ने ग्रामीणों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। जेई जम्मल सिह का कहना है कि तकनीकी खराबी आने से बिजली गुल रही। उन्होंने बताया कि अब मौसम ठीक होने पर आपूर्ति सुचारु करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed