फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Black band tied in protest against the new pension scheme

नई पेंशन योजना के विरोध में बांधी काली पट्टी

Fri, 01 Oct 2021 08:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 01 Oct 2021 08:15 PM IST
विज्ञापन
Black band tied in protest against the new pension scheme
नारसन क्षेत्र में पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर काली पट्टी बांधकर विरोध जताते शिक्षक शिक्ष? - फोटो : ROORKEE
नई पेंशन योजना के विरोध में राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के बैनर तले कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर काम किया। साथ ही नई पेंशन योजना को समाप्त कर पुरानी पेंशन बहाल किए जाने की मांग उठाई।
विज्ञापन

शुक्रवार को राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के बैनर तले हरिद्वार जिले के कर्मचारियों ने प्रतीकात्मक रूप से काला दिवस मनाया। जिलाध्यक्ष डॉ. नवीन कुुमार सैनी ने बताया कि दो साल से पुरानी पेंशन को बहाल करवाने के लिए मोर्चा पुरजोर अभियान चला रहा है। एक अक्तूबर 2005 से पुरानी पेंशन को समाप्त कर नई पेंशन योजना लागू की गई, जो सरकारी कर्मचारियों के साथ धोखा है। इसी क्रम में एक अक्तूबर को प्रदेश के सभी कर्मचारियों ने इस दिन को काले दिवस के रूप में बनाने का फैसला लिया था। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर पूर्व मुख्य सचिव शत्रुघ्न सिंह की अध्यक्षता में वित्त समिति का गठन किया गया है, जिसने पुरानी पेंशन बहाली के मुद्दे पर मोर्चे के तथ्यों व पक्ष को ध्यान में रखते हुए शीघ्र ही सकारात्मक निर्णय लेने का आश्वासन दिया है। इस दौरान हरिद्वार और रुड़की में शिक्षा, पीडब्ल्यूडी, सिंचाई, चिकित्सा, गन्ना समेत 22 विभागों ने काला दिवस मनाया। इस मौके पर ब्लॉक संरक्षक संदीप कपिल, कुंज बिहारी, मोर्चा के जिला संरक्षक विवेक सैनी, शिक्षक संघ के अध्यक्ष उत्तम शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष हरेंद्र सैनी, सतीश सैनी, अजय कुमार सैनी, ज्योत्सना थपलियाल, सुनीता देवी, संगीता सैनी, संदीप शर्मा, जगपाल सिंह, विकास शर्मा, हरेंद्र सैनी, कुलदीप कसाना, दिनेश वर्मा मौजूद थे।
विज्ञापन

--
नई पेंशन लागू करना कर्मचारियों से छलावा : सिंह
रुड़की। अधिकारी-शिक्षक-कर्मचारी महासंघ उत्तराखंड के आह्वान पर कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाली की मांग के लिए बीएसएम इंटर कॉलेज में काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया। उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. अनिल शर्मा ने प्रदर्शन का नेतृत्व किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य और शाखा अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने कहा कि पुरानी पेंशन हमारा हक है। सरकार को यह हक देना ही पड़ेगा। नई पेंशन को छलावा करार देते हुए उन्होंने कहा कि नई पेंशन किसी भी रूप में कर्मचारी हित में नहीं है। नेताओं को पुरानी पेंशन और कर्मचारियों को नई पेंशन देकर भेदभावपूर्ण रवैया अपनाया जा रहा है। उन्होंने राज्य और केंद्र के वर्तमान नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए कहा कि सरकार पुरानी पेंशन योजना को अवश्य मंजूरी देगी। संघ के अध्यक्ष डॉ. अनिल शर्मा ने बताया कि मांगपत्र में पुरानी पेंशन योजना सबसे पहले क्रम में है। संघ अपेक्षा करता है कि सरकार इस मांग को जरूरी पूरा करेगी। इस मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी के महामंत्री कैप्टन अजय कौशिक, डॉ. अभय ढौंडियाल, अमित कपिल, प्रमोद शर्मा, अखिलेश मोहन, डीएन पांडेय, मेनपाल, मनोज कुमार, कमल मिश्रा, शैलेंद्र पंत, विकास गौतम, विशाल कुमार, विनय कुमार, मोहित कुमार, पवन कपिल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed